विरोध में छात्रों ने जाम की सड़क

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के तहत आनेवाले बीके क्लासेज कोचिंग सेंटर पर अचानक उपद्रवी, जिसमें कोचिंग तीन लोग जख्मी हो गये. इस घटना से गुस्साये लोगों ने डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए टायर जलाकर रोड को जाम कर दिया. लोग प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है. इसको लेकर करीब पांच घंटे तक […]
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के तहत आनेवाले बीके क्लासेज कोचिंग सेंटर पर अचानक उपद्रवी, जिसमें कोचिंग तीन लोग जख्मी हो गये. इस घटना से गुस्साये लोगों ने डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए टायर जलाकर रोड को जाम कर दिया. लोग प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है. इसको लेकर करीब पांच घंटे तक शहर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.
बाद में आपसी समझौते के बाद मामला शांत हुआ. हालांकि इस घटना में किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह बीके क्लासेज के संस्थापक बीके सिंह रोजाना की तरह कार्यालय पहुंचे. इसी बीच आधा दर्जन उपद्रवी पहुंचे और किसी बात को लेकर उनसे उलझ गये. इसके बाद बीच-बचाव करने पहुंचे मंटू सिंह व उनके पुत्र अविचल उर्फ गोलू के साथ भी वे लोग उलझ गये. इसके बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गयी. इस घटना में मंटू सिंह व गोलू बुरी तरह से जख्मी हो गये.
घायलों का इलाज कराया गया. इस घटना की सूचना मिलते ही कोचिंग में पढ़नेवालों छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और विरोध में लोग सड़क पर उतर गये. इसके कारण करीब पांच घंटे तक सड़क जाम हो गया. वाहनों को रास्ता बदलकर आना पड़ा. स्टेशन से आने व जानेवाले लोगों को पैदल ही जाना पड़ा. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के मामला शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




