27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पछुआ हवा के कारण गिरा पारा, बढ़ी कनकनी

भागलपुर : एक ओर जहां वसंत की आहट से लोगों के बीच आनंद भाव दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर बढ़ रही ठंड से लोग परेशान हैं. पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट जारी है. इससे धूप उगने के बाद भी कनकनी बढ़ती जा रही है.मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को 20 डिग्री सेल्सियस […]

भागलपुर : एक ओर जहां वसंत की आहट से लोगों के बीच आनंद भाव दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर बढ़ रही ठंड से लोग परेशान हैं. पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट जारी है. इससे धूप उगने के बाद भी कनकनी बढ़ती जा रही है.मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को 20 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार की अपेक्षा तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. इससे सुबह और शाम ठंड बढ़ गयी. दोपहर में भी धूप के बाद भी ठंड बनी रही.

98 प्रतिशत आर्द्रता के साथ 4.2 किलोमीटर की रफ्तार से दक्षिण पश्चिम हवा चली. तेज पछुआ हवा एवं तापमान में गिरावट के कारण ही मौसम में ठंड बढ़ी. मौसम विभाग की मानें, तो जब तक हिमालय क्षेत्रों में बर्फवारी जारी रहेगी, तब तक ठंड की यही स्थिति रहेगी. हालांकि दो-तीन दिन के बाद धीरे-धीरे ठंड में सुधार की उम्मीद जतायी गयी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें