खरीक : खरीक प्रखंड के कोसी पार लोकमानपुर पंचायत के सिंहकुंड गांव के अग्निपीड़ितां की प्रशासन ने 48 घंटे बाद भी सुध नहीं ली. अग्निपीड़ित परिवार के लगभग 30 सदस्य खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं. बुधवार को सुबह आग लगने से करीब सात लाख रुपये क्षति हुई है.
सिंहकुंड के अग्निपीड़ितों की प्रशासन ने नहीं ली सुध
खरीक : खरीक प्रखंड के कोसी पार लोकमानपुर पंचायत के सिंहकुंड गांव के अग्निपीड़ितां की प्रशासन ने 48 घंटे बाद भी सुध नहीं ली. अग्निपीड़ित परिवार के लगभग 30 सदस्य खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं. बुधवार को सुबह आग लगने से करीब सात लाख रुपये क्षति हुई है. पीड़ितों से मिले भाजपा […]
पीड़ितों से मिले भाजपा नेता : गुरुवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल और पूर्व विधायक ई कुमार शैलेंद्र के नेतृत्व में भाजपा नेता अग्निपीड़ितों से मिले. श्री मंडल ने बताया कि अग्निपीड़ितो के घर में अनाज का एक दाना नहीं है. लोग ठंड के मौसम में भी खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं. प्रशासन को तत्काल पीड़ित परिवारों की मदद करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वे पीड़ितों को राहत व मुआवजा दिलाने के लिए एसडीओ से मिलेंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement