घोघा : थाना क्षेत्र की कोदवार पंचायत की मुखिया संगीता देवी के पति पूर्व मुखिया जयहिंद मंडल उर्फ जयप्रकाश मंडल को शनिवार की रात 08:10 बजे अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया. उन्हें दो गोली लगी है. गंभीर हालत में उन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है. अपराधियों की गोली से रवींद्र कुमार(28) व अवधेश मंडल (35) भी घायल हो गये. घायल अवधेश मंडल ने बताया कि हमलावार दो की संख्या में थे.
Advertisement
घोघा में मुखिया पति को मारी गोली
घोघा : थाना क्षेत्र की कोदवार पंचायत की मुखिया संगीता देवी के पति पूर्व मुखिया जयहिंद मंडल उर्फ जयप्रकाश मंडल को शनिवार की रात 08:10 बजे अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया. उन्हें दो गोली लगी है. गंभीर हालत में उन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है. अपराधियों की गोली से रवींद्र […]
घोघा में मुखिया..
पूर्व मुखिया जयहिंद मंडल, मैं और रवींद्र मंडल स्व महेंद्र मंडल के दरवाजे पर बैठे थे. तभी हमलावार आ धमके और गोलियां चलाने लगे. अपरिधियों का निशाना पूर्व मुखिया जयहिंद मंडल था. पहली गोली मुखिया पति के सीने में लगी. मुखिया पति पर हमला करनेवाले पहले हमलावार को गोली से हमला करते देखा तथा मैंने पकड़ना चाहा तब तक दूसरी गोली चलायी, जो मेरी आंख को छूती हुए रवींद्र के पैर में लगी. हमलावर कोदवार निवासी भगवान मंडल का पुत्र धनंजय मंडल व जयद्रत मंडल का पुत्र विनय मंडल थे.
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. तीसरे घायल रवींद्र मंडल के अनुसार अपराधी विनय मंडल व धननंजय मंडल की मुखिया पति से कूपन व कार्ड को लेकर नोक-झोंक हुई. इसी बीच वे आक्रोशित होकर अपने घर गये और वापस हथियार से लैस होकर आये. उन्होंने आते ही गोली चलानी शुरू कर दी. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर घोघा थाना प्रभारी पशुराम सिंह पहुंचे. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement