विनोद यादव हत्याकांड : पूर्व प्रमुख व प्रमुख पति सहित 12 नामजद

Updated:
विज्ञापन

नवगछिया : बिहारमें नवगछिया के रसलपुर निवासी राजद के बाहुबली नेता विनोद यादव हत्याकांड में उसकी भाभी सुनीता देवी के लिखित आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में विनोद यादव के चचेरे भाइयों अजीत कुमार, सुमित कुमार उर्फ रूपेश कुमार, राजीव कुमार, रसलपुर गांव के ही सचिन उर्फ सच्चो यादव, […]

विज्ञापन

नवगछिया : बिहारमें नवगछिया के रसलपुर निवासी राजद के बाहुबली नेता विनोद यादव हत्याकांड में उसकी भाभी सुनीता देवी के लिखित आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में विनोद यादव के चचेरे भाइयों अजीत कुमार, सुमित कुमार उर्फ रूपेश कुमार, राजीव कुमार, रसलपुर गांव के ही सचिन उर्फ सच्चो यादव, मील टोला नवगछिया निवासी पिंटू सिंह, श्रीपुर निवासी सौरभ कुमार सिंह, नवगछिया के पूर्व प्रमुख पकरा निवासी मानकेश्वर उर्फ मंटू सिंह, कमांडो राय, गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तरा निवासी छोटू यादव, रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर के पंसस पति कुमोदी यादव, रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर निवासी रंगरा चौक प्रखंड प्रमुख के पति अरविंद यादव, पकरा गांव के बालकेश्वर सिंह उर्फ बालो सिंह को नामजद किया गया है.

इनके अलावा तीन अज्ञात पर भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में सुनीता देवी ने कहा है कि उनके देवर की हत्या राजनीतिक व पुरानी रंजिश के कारण की गयी है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित

इधर नवगछिया पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और अज्ञात आरोपियों के नाम सामने लाने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं. पुलिस ने रविवार को भी सघन छापेमारी की.

मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव ने दी परिजनों को सांत्वना
इधर मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी. विनोद यादव के परिवार से मिल कर सांसद पप्पू यादव सीधे एसपी आवास पहुंचे और वहां एसपी से घटना के संबंध में करीब आधे घंटे तक बात की. इसके बाद एसपी के साथ बाहर निकले पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है. उन्हें आश्वासन दिया गया है कि 48 घंटे के अंदर पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार कर लेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन