कुख्यात ततुली सिंह के मारे जाने के बाद गिरोह की कमान अपने हाथों में लिया था
Advertisement
हरियो में कई मामले थे पूर्व मुखिया पर
कुख्यात ततुली सिंह के मारे जाने के बाद गिरोह की कमान अपने हाथों में लिया था बिहपुर : प्रखंड के हरियो पंचायत के पर्व मुखिया सरेंद्र सिंह की हत्या के बाद यहां उसके साम्राज्य का हरियो में अंत हो गया. पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह की हत्या के पीछे आपराधिक रंजिश की बात फिलहाल सामने आ […]
बिहपुर : प्रखंड के हरियो पंचायत के पर्व मुखिया सरेंद्र सिंह की हत्या के बाद यहां उसके साम्राज्य का हरियो में अंत हो गया. पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह की हत्या के पीछे आपराधिक रंजिश की बात फिलहाल सामने आ रही है. हत्या के शामिल लोगों व हत्या के असल कारणों का खुलासा तो पुलिस जांच से ही सामने आयेगा.
पूर्व मुखिया अपने चाचा कुख्यात ततुली सिंह के मारे जाने के बाद गिरोह की कमान अपने हाथों में ले लिया, फिर अपना एक पैर गंवाने के बाद उसे गिरोह की कमान भी गंवाना पड़ गया. वर्ष 2001 में पंचायत चुनाव में वह हरियो का मुखिया बना, लेकिन अपराध की दुनिया से उसने संबंध बनाये रखा. तब गिरोह की कमान निरंजन सिंह संभाल रहा था. वर्ष 2006 में पूर्व मुखिया का प्रत्याशी चुनाव हार गया, तब विभाकर पासवान मुखिया बना.
करीब चार वर्ष बीत जाने पर मुखिया विभाकर पासवान की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. पूर्व मुखिया व निरंजन सिंह जेल में रहते हुए ही साजिश के साथ विभाकर पासवान की हत्या करवा दी. गांव में ही रामगुलाम सिंह के घर पर बमबाजी व हत्या में भी लेंगड़ा का नाम आया. वर्ष 2011 में आरक्षण के कारण सुरेंद्र सिंह ने कविता देवी को प्रत्याशी बनाया, जो चुनाव जीत कर मुखिया बनी, वहीं निरंजन सिंह जिप बन गये. इधर साल भर के अंदर ही मुखिया कविता देवी सुरेंद्र सिंह को छोड़ जिप निरंजन सिंह की तरफ आ गयी, यहीं से निरंजन व सुरेंद्र सिंह में दुश्मनी की शुरुआत हुई. 17 फरवरी 2013 को जिप निरंजन सिंह की हत्या गांव में ही कर दी गयी, जिसमें मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सुरेंद्र सिंह का भी नाम आया, जिसमें वह जेल भी गया. जेल से अाने के बाद सुरेंद्र सिंह का हरियो में एकछत्र राज कायम हो गया.
कहीं वोिटंग से, तो कहीं निर्विरोध चुने गये उप मुखिया
नगरपाड़ा उत्तर से ममता झा व दक्षिण से पूनम बनीं उपमुखिया : नारायणपुर. प्रखंड मुख्यालय के शिल्प प्रशिक्षण भवन में सोमवार को नवनिर्वाचित नगरपाड़ा उत्तर व दक्षिण पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, ग्राम कचहरी सदस्य को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. पहले चरण में नगरपाड़ा उत्तर नारायणपुर पंचायत के उपमुखिया पद पर ममता झा ने जयप्रकाश यादव को पांच मतों से पराजित कर विजयी हुई. मतदान प्रक्रिया में वार्ड सदस्य सहित मुखिया कुल 12 नवनिर्वाचित सदस्यों ने मत का प्रयोग किया.
दूसरी ओर मंजूला देवी ने मनोज यादव को आठ मतों से पराजित कर उपसरपंच पद पर विजयी हुए. नगरपाड़ा दक्षिण पंचायत के पूनम देवी व मुन्नी देवी को चार चार मत बराबर मिलने से लाटरी निकाली गयी, जिसमें पूनम देवी उपमुखिया बनी. उपसरपंच पद पर आशा देवी निर्विरोध रही.
नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ : गोपालपुर. . सोमवार को सबसे पहले अभिया पचगछिया के मुखिया मंगल मंडल व वार्ड सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. अनीता देवी व अन्ना खातून ने उप मुखिया हेतु अपना अपना दावा पेश किया. उपमुखिया के लिए हुए मतदान में अनीता देवी को आठ व अन्ना खातून को मात्र चार मत मिलने से अनिता देवी उप मुखिया का पद हासिल करने में सफल रहीं. सरपंच राजाराम मिस्त्री सहित पंचों को शपथ दिलाने के बाद उप सरपंच पद पर नंदकिशोर साह निर्वाचित घोषित किये गये.
डुमरिया चपरघट पंचायत के मुखिया खगेश सिंह सहित वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद उपमुखिया का चुनाव गुप्त मतदान से कराया गया, जिसमें सुनीता देवी ने एक मत से मंती देवी को पराजित कर उपमुखिया पद पर जीत दर्ज की. डुमरिया चपरघट से सरपंच सुबोध यादव के साथ पंचों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के बाद उपसरपंच का चुनाव मतदान के द्वारा कराया गया. विभाष कुमार यादव ने रूबी देवी को हरा कर उप सरपंच पद पर कब्जा जमाया.
अनिला बनी उप सरपंच, रामचंद्र उप मुखिया : रंगरा. रंगरा प्रखंड में हो रहे उपमुखिया व उपसरपंच के चुनाव में बेसी से उपमुखिया के पद के लिए रामचंद्र मंडल तथा उप सरपंच पद के लिए अनिला देवी का चयन हुआ हैं.
भवानीपुर से उपमुखिया पद के लिए सुनील यादव तथा उपसरपंच के लिए कैलास यादव विजयी हुए हैं. रंगरा चौक प्रखंड में हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में आज मुखिया पद पर अजित कुमार उर्फ मुन्ना सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ ली. उपमुखिया पद के लिए राजीव सिंह तथा उपसरपंच पद के लिए स्यामल दास को चुना गया हैं. बनिया पंचायत से उपमुखिया पद पर रेखा देवी निर्वाचित हुई हैं.
हमीदा बीबी बनी उपमुखिया व उपसपंच सुरेंद्र शर्मा : खरीक. खरीक प्रखंड के चोरहर पंचायत में उपमुखिया व उपसरपंच पद पर हुए चुनाव में हमीदा बीबी उपमुखिया व सुरेंद्र शर्मा उपसरपंच पद पर निर्वाचित हुए हैं. ढ़ोढ़िया दादपुर से उपमुखिया पद पर चंदन कुमार व उपसरपंच पद का चुनाव कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दिया गया. इससे पूर्व दोनों चोरहर और ढ़ोढ़िया दादपुर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने दिलायी.
प्रेमलता बनीं उपमुखिया और सोनी देवी उपसरपंच : नवगछिया. नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में चल रहे शपथ ग्रहण और उपमुखिया पर उपसरपंच के चुनाव प्रक्रिया में सोमवार को कदवा दियारा पंचायत से उप मुखिया पद पर भूतपूर्व उप मुखिया मृत्युंजय सिंह की पत्नी प्रेमलाता कुमारी और उप सरपंच पद से विकास साह की पत्नी सोनी देवी निर्वाचित घोषित की गयी. खैरपुर कदवा में भी उपमुखिया पर उपसरपंच पद का चुनाव कराया गया. नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को निर्वाची पदाधिकारी व बीडीओ राजीव रंजन द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.
मड़वा पश्चिम से निर्विरोध उपमुखिया बने विवेकानंद : बिहपुर. सोमवार को पहले मड़वा पश्चिम के मुखिया व वार्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद उपमुखिया का चुनाव हुआ, जिसमें विवेकानंद चौधरी निर्विरोध उपमुखिया निर्वाचित हुए. वहीं यहां पंच के 25 प्रतिशत पर रिक्त रहने के कारण उपसरपंच का चुनाव नहीं हो पाया.
यहां 13 में से 5 पद रिक्त है. वहीं एक पंच अनुपस्थित रहा. मड़वा पश्चिम के बाद मड़वा पूरब के मुखिया व वार्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद उपमुखिया का चुनाव हुआ, जिसमें संगीता देवी ने रंजीत सिंह को हराया. एक मत रद हुआ. उपसरपंच के चुनाव में संजय कुमार डोकानियां ने विनीता देवी को हरा कर उप सरपंच बने, जबकि एक मत रद हुआ.
नूरी बनी उस्तु पंचायत की उपमुखिया : गोराडीह. प्रखंड कार्यालय में सोमवार को उस्तु और सारथ डहरपुर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलायी गयी. दोनों पंचायतों के उपमुखिया और उपसरपंच का चुनाव भी कराया गया. उस्तु पंचायत से नूरी उप मुखिया के लिए तथा जहाना खातून उप सरंपच निर्वाचित हुई. सारथ डहरपुर पंचायत से रिंकु देवी निर्विरोध उप मुखिया चुनी गयी तथा शंकर दास उप सरपंच चुने गये. सभी को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रेणु रानी गुप्ता ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी.
सुमित, पूनम व पवन बने उप मुखिया : पीरपैंती. प्रखंड के खवासपुर, श्रीमतपुर गोपालीचक व श्रीमतपुर हुजुरनगर पंचायतों के निर्वाचित मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी, पंचों को निर्वाची पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने प्रखंड परिसर में शपथ दिलायी. 16 वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया चुना. उप सरपंच अमित रजक बने. खवासपुर पंचायत में पवन कुमार (9-3) से कैलाश मंडल को परास्त कर उपमुखिया तथा सरपंच पद पर पृथ्वी मंडल (9-5) से अशोक ठाकुर को हरा कर कब्जा किया. श्रीमतपुर गोपालीचक पंचायत में पूनम देवी उपमुखिया तथा अनीता देवी (8-3) से जयमाला देवी को हरा कर सरपंच बनीं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement