यातायात पुलिस दे रहा जानकारी
Advertisement
स्लोगन के जरिये यातायात नियम की दी जा रही जानकारी
यातायात पुलिस दे रहा जानकारी भागलपर : शहरवासियों को यातायात नियम की जानकारी देने के लिए यातायात पुुलिस द्वारा शहर के मुख्य चौक -चौराहों पर बनाये गये चेक-पोस्ट पर यातायात नियम वाला स्लोगन लिखा गया है. यातायात नियम को लेकर पुलिस-प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा शहर में कई अभियान चलायेे गये. लेकिन इन अभियान के […]
भागलपर : शहरवासियों को यातायात नियम की जानकारी देने के लिए यातायात पुुलिस द्वारा शहर के मुख्य चौक -चौराहों पर बनाये गये चेक-पोस्ट पर यातायात नियम वाला स्लोगन लिखा गया है. यातायात नियम को लेकर पुलिस-प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा शहर में कई अभियान चलायेे गये. लेकिन इन अभियान के कुछ दिन चलने पर उसका असर कम होते दिखने लगता है. इस बार यातायात-पुलिस ने यह तरीका अपनाया ताकि लोग हर दिन इस नियम को एक नजर देखें. हर दिन एक ही स्लोगन पढ़ने के बाद लोगों की मानसिकता में कुछ तो बदलाव होगा.
लोगों में जागरूकता लाना मकसद. लोगों में जागरूकता लाना यातायात-पुलिस का मुख्य मकसद है. यातायात पुलिस यह चाह रही है कि इस चेक पोस्ट में बनाये गये लोहे के चलंत बेरियर में लिखे गये स्लोगन को हर लोग पढ़ें. इस स्लोगन पर युवा वर्ग से लेकर बड़े लोगों पर भी इसकी नजर जायेगी. तिलकामांझी चौक,घुरन पीर बाबा चौक, जीरो माइल चौक पर इस स्लोगन को लिखा गया है.
स्कूली बच्चे देंगे अपने परिजनोंं को इसकी जानकारी. इस स्लोगन का सबसे ज्यादा असर स्कूल में पढ़नेवाले छात्रों पर होगा. हर दिन स्कूल से आने-जाने वाले छात्र इस स्लाेगन को पढ़ कर अपने घर जाकर अपने परिजनों को इस स्लोगन के बारे में बतायेंगे.
स्लोगन से लें सीख : एसएसपी. एसएसपी विवेक कुमार ने कहा कि स्लोगन के तहत शहरवासियों को यातायात नियम की जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है. स्लोगन को हर दिन लोग पढ़े ओर इससे सीख लें, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement