अंगिका रौ करबै विकास, सभ्भै रौ चाहियो सहयोग : प्रो आरोही-बिहार अंगिका अकादमी के अध्यक्ष लखन लाल सिंह आरोही के सम्मान में हुआ समारोह का आयोजनफोटो नंबर : सिटी में संवाददाता, भागलपुरअंगिका रौ विकास वास्ते योजना तैयार होय गेलो छै. अंग जनपद में रहै वाला लोगो सिनी, सभ्भै रौ सहयोग चाहियो. बिना सहयोग रौ विकास संभव नाय छै. उक्त बातें बिहार अंगिका अकादमी के अध्यक्ष प्रो लखनलाल सिंह आरोही ने अपने सम्मान में आयोजित समारोह में कही. समारोह का आयोजन लोकहित जागरण संघ की ओर से कला केंद्र में किया गया था. इससे पहले बिहार-झारखंड के अंग क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जिलों के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने बुके देकर व माला पहना कर सम्मानित किया. समारोह के दौरान स्वागताध्यक्ष डॉ विधानचंद्र यादव, संयोजक सूरज प्रभात, अध्यक्ष अधिवक्ता निशित मिश्रा, प्रवीण झा, संदीप झा, संयोजिका कमला कोमल ने बुके दिया. मानस सद्भावना सम्मेलन के प्रधान संरक्षक दिवाकर चंद्र दुबे ने कहा कि अंगिका वास्ते सभ्भे कै आगू आबै ल पड़तै. भजन गायक कपिलदेव कृपाला ने स्वागत गान गाया. कला केंद्र के प्राचार्य रामलखन सिंह गुरुजी, विश्व शांति सेवा समिति की अध्यक्ष कुसुम शर्मा, सुनीता सिंह, अनीता लोहिया ने अंग-अंगिका के लिए हो रहे प्रयास की सराहना की. वरीय चिकित्सक डाॅ डीपी सिंह ने प्रो आरोही स्कूली जीवन में गुरु रह चुके हैं. उन्होंने ही साहित्य की दीक्षा दी, तभी आज साहित्य पर भी पकड़ है. पुस्तक का लोकार्पणअंगिका लेखक नंदलाल यादव की रचित गजल की पुस्तक सारस्वत वाणी का लोकार्पण प्रो आरोही, डॉ डीपी सिंह, दिवाकर चंद्र दुबे, डॉ विधानचंद्र यादव, कुसुम शर्मा, पारस कुंज आदि ने किया. सम्मान समारोह मे गनगनिया के साहित्यकार सुरेश सूर्य, इंद्रदेव, वरुण कुमार, मुंगेर के विजेता मुदगलपुरी, बांका के प्रो नवीन निकुंज, प्रभाष चंद्र राव, बूढ़ानाथ सेवक संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, डॉ भूपेंद्र मंडल, श्रवण बिहारी, रमेश चंद्र आत्मविश्वास, महेंद्र निशाकर आदि शामिल हुए. पटना में बनेगा अंगिका भवनबिहार अंगिका अकादमी के अध्यक्ष प्रो आरोही ने कहा कि सम्मान समारोह में आकर बहुत अच्छा लग रहा है. यहां सबकुछ अपनापन है. उन्होंने कहा कि पटना में अंगिका भवन निर्माण के लिए प्रयास चल रहा है. यहां पर अंगिका साहित्यकारों व बुद्धिजीवियों को ठहरने की व्यवस्था होगी. अंगिका कार्यालय के लिए भवन मिल चुका है, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि ऐसी पांडुलिपि, जो कि श्रेष्ठ होगी, उसके प्रकाशन के लिए लेखकों को पाण्डुलिपि अनुदान दिया जायेगा.
अंगिका रौ करबै विकास, सभ्भै रौ चाहियो सहयोग : प्रो आरोही
अंगिका रौ करबै विकास, सभ्भै रौ चाहियो सहयोग : प्रो आरोही-बिहार अंगिका अकादमी के अध्यक्ष लखन लाल सिंह आरोही के सम्मान में हुआ समारोह का आयोजनफोटो नंबर : सिटी में संवाददाता, भागलपुरअंगिका रौ विकास वास्ते योजना तैयार होय गेलो छै. अंग जनपद में रहै वाला लोगो सिनी, सभ्भै रौ सहयोग चाहियो. बिना सहयोग रौ विकास […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement