मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र- सदर अस्पताल परिसर में अवैध रूप से संचालित शौचालय बंद हो – फोटो आशुतोष संवाददाता,भागलपुर असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने नगर आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को पत्र लिख कर सदर अस्पताल परिसर में अवैध रूप से संचालित शौचालय को बंद कराने का आग्रह किया है. उन्होंने अपने लिखे पत्र में कहा है कि सदर अस्पताल परिसर में नगर निगम निर्मित और बंदोबस्ती के आधार पर शौचालय का संचालन किया जा रहा है. बंदोबस्ती समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से आम जनों से राशि की वसूली की जा रही है,जो अनुचित हैं. शौचालय के बगल के परिसर में अवैध रूप से जबरन कब्जा कर गाड़ी पार्क किया जाता है और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है.
BREAKING NEWS
मुख्य चिकत्सिा पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र
मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र- सदर अस्पताल परिसर में अवैध रूप से संचालित शौचालय बंद हो – फोटो आशुतोष संवाददाता,भागलपुर असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने नगर आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को पत्र लिख कर सदर अस्पताल परिसर में अवैध रूप से संचालित शौचालय को […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement