25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज्यपाल के आगमन पर रहेगी पुख्ता सुरक्षा

भागलपुर : गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा व उनके पति राम कृपाल सिन्हा सोमवार को शहर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है. राज्यपाल के हवाई अड्डा पर उतरने से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जानेवाले रास्ते पर पुलिस पदाधिकारी […]

भागलपुर : गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा व उनके पति राम कृपाल सिन्हा सोमवार को शहर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है. राज्यपाल के हवाई अड्डा पर उतरने से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जानेवाले रास्ते पर पुलिस पदाधिकारी स्तर के कर्मी की ड्यूटी लगायी गयी है.
चिह्न्ति स्थानों पर विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी दंडाधिकारी के रूप में मौजूद रहेंगे. आतंकवादी घटना को लेकर राज्यपाल की सुरक्षा में हाई प्रोफाइल सिक्यूरिटी सिस्टम का इस्तेमाल किया जायेगा. कार्यक्रम स्थल पर वरीय पदाधिकारी दंडाधिकारी के रूप में हर हरकत पर नजर रखेंगे. राज्यपाल की विशेष सुरक्षा में आदमपुर थाना के अवर निरीक्षक उत्तम कुमार सादे लिबास में राउंड ओ क्लॉक मौजूद होंगे.
बनाये गये रूट पर सुरक्षा प्वाइंट
हवाई अड्डा पेट्रोल पंप मोड़, मोर्या जुबली कॉलोनी मोड़, जीरोमाइल चौक, एलआइसी कॉलोनी मोड़, रेशनगर कॉलोनी मोड़, बहादुरपुर कॉलोनी मोड़, मधु गैस गोदाम के पास, ज्योति बिहारी कॉलोनी मोड़, झुरकुसिया मोड़, माउंट असिसि स्कूल मोड़, रानी तालाब फतेहपुर मोड़, अंग विहार अपार्टमेंट मोड़, आर्य टोला, बाबुपुर मोड़ आदि.
इन पदाधिकारियों को दी गयी है जिम्मेवारी
उप विकास आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह, एडीएम (राजस्व) हरिशंकर प्रसाद, एडीएम (जांच) श्यामल किशोर पाठक, वरीय उप समाहर्ता शशि शंकर वरीय उप समाहर्ता संजीव कुमार, सदर एसडीओ कुमार अनुज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार आदि.
वरीय प्रभारी बने दंडाधिकारी
वरीय उप समाहर्ता अमलेंदु कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी ललन शर्मा, जिला परिवहन पदाधिकारी डॉ जवाहर लाल सिन्हा, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर सुबीर रंजन.
सुरक्षा एक नजर में
भागलपुर एयरपोर्ट. एक डीएसपी, 16 प्रखंड स्तर के पदाधिकारी व थानों के अवर सहायक निरीक्षक सहित 35 महिला पुलिस, 41 लाठी बल व सशस्त्र पुलिस.
हवाई अड्डा से कार्यक्रम स्थल तक. दो वरीय प्रभारी दंडाधिकारी, दो पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी, 13 प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, 23 पुलिस पदाधिकारी, 103 पुलिस लाठी बल, 14 महिला पुलिस व सशस्त्र पुलिस.
कार्यक्रम स्थल. एक-एक वरीय प्रभारी व वरीय पुलिस पदाधिकारी, 12 प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, 19 सहायक अवर निरीक्षक, 104 पुलिस लाठी बल, 48 महिला पुलिस व सशस्त्र पुलिस.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें