30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कई जगहों पर इफ्तार पार्टी का आयोजन

सन्हौला. सन्हौला बाजार से सटे बेलगडि़या में स्थित रालोसपा कार्यालय में रविवार को रालोसपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सिंह के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस दौरान विधान पार्षद चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के ताड़र, मकंदपुर, खिरिडार, जयखुट, दिशारथ, महेशपुर, घनश्याचक, फाजिलपुर, मुर्गियाचक, सन्हौला आदि कई गांवों का दौरा किया […]

सन्हौला. सन्हौला बाजार से सटे बेलगडि़या में स्थित रालोसपा कार्यालय में रविवार को रालोसपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सिंह के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस दौरान विधान पार्षद चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र के ताड़र, मकंदपुर, खिरिडार, जयखुट, दिशारथ, महेशपुर, घनश्याचक, फाजिलपुर, मुर्गियाचक, सन्हौला आदि कई गांवों का दौरा किया और अपने पार्टी के पक्ष में वोट मांगे. उसके बाद इफ्तार पार्टी में शिरकत हुए. इस दौरान रालोसपा प्रदेश सचिव डॉ नित्यानंद सिंह, कहलगांव नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, सच्चिदानंद सिंह बुलन चौधरी, लोजपा नगर अध्यक्ष अमरेंद्रर रजक, हरिकिशोर सिंह, डॉ मोबिुल्ला, अरुण सिंह, दीपक यादव, सन्हौला प्रभारी चंद्रकांत भारती, मो इकराम, मो नजीब अख्तर, मो सिद्दीक, मो तौकिर सहित दर्जनों लोग शामिल थे. वहीं सन्हौला बाजार स्थित जेजे मार्केट में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस भवन में रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस आयोजन में स्थानीय विधायक सदानंद सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अली सज्जाद, गिरिश सिंह, भोला प्रसाद, शहबाज उर्फ मुन्ना, अनुज झा, प्रमुख मनोज मंडल, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय मंडल, शौकत अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें