– दसवें दिन भी जारी रही हड़ताल, बाधित की स्वास्थ्य सेवा कहलगांव. प्रखंड की आशा की दसवें दिन भी हड़ताल जारी रही. मंगलवार को भी संघ की अध्यक्ष बेबी देवी व रेणु देवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल अस्पताल की ओपीडी सेवा को बाधित कर दिया. मरीजों को अस्पताल के अंदर नहीं जाने दिया. अध्यक्ष बेबी देवी ने बताया कि आशा संघ की सचिव पूरण देवी सहित अन्य जगहों की आशा प्रतिनिधि सरकार से वार्ता के लिये पटना गयी हैं. वार्ता सोमवार को होना था जो नहीं हो सका. मंगलवार को एक बजे वार्ता के लिए समय रखा गया है. संघ की सचिव पूरण देवी ने दूरभाष पर बताया कि पटना में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से वार्ता हुई, जिसमें सरकार द्वारा कमेटी गठन कर आशा की 10 सूत्री मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया. एक माह के अंदर विचार करने की बात कही गयी. वार्ता में आशा संघ के प्रदेश अध्यक्ष शतेंद्र वर्मा, जिला सचिव रीना, कहलगांव आशा सचिव पूरण देवी, कुमकुम कुमारी, खरीक प्रखंड अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी आदि शामिल थे. पूरण देवी ने बताया कि बुधवार से हड़ताल समाप्त कर दी जायेगी.
BREAKING NEWS
आज से काम पर लौटेंगी आशा
– दसवें दिन भी जारी रही हड़ताल, बाधित की स्वास्थ्य सेवा कहलगांव. प्रखंड की आशा की दसवें दिन भी हड़ताल जारी रही. मंगलवार को भी संघ की अध्यक्ष बेबी देवी व रेणु देवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल अस्पताल की ओपीडी सेवा को बाधित कर दिया. मरीजों को अस्पताल के अंदर नहीं जाने दिया. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement