31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

किसानों को खेती का गुर सिखया गया

कहलगांव. प्रखंड परिसर में खरीक महोत्सव सह प्रखंड स्तरीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किसानों को खरीक फसल में धान पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी. कृषि विश्वविद्यालय सबौर से आये कृषि वैज्ञानिक अरुण प्रसाद भगत ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से […]

कहलगांव. प्रखंड परिसर में खरीक महोत्सव सह प्रखंड स्तरीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किसानों को खरीक फसल में धान पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी. कृषि विश्वविद्यालय सबौर से आये कृषि वैज्ञानिक अरुण प्रसाद भगत ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, खर-पतवार हेतु कीटनाशक आदि की जानकारी दी. किसान सलाहकारों ने किया महोत्सव का विरोध मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे किसान सलाहकारों ने खरीक महोत्सव का विरोध किया. किसानों ने भी सलाहकार का समर्थन किया. इस अवसर पर आत्मा के अध्यक्ष अभय सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार, सुभाष सूर्य आदि के साथ सैकड़ों किसान प्रशिक्षण में शामिल थे. असामाजिक तत्वों ने काट दिये 15 आम के पेड़ कहलगांव. सनोखर थाना अंतर्गत अरार पंचायत के फुलवरिया गांव के भाजपा सनोखर मंडल अध्यक्ष सूर्य नारायण पांडेय के बगीचा में शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने 15 आम के पेड़ काट दिये. सभी पेड़ चार साल पुराने थे. सूर्यनारायण पांडेय ने इसकी लिखित शिकायत सनोखर थाना में दी है. असामाजिक तत्वों द्वारा पेड़ काटने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक पीरपैंती, कहलगांव व सन्हौला क्षेत्र में हजारों आम का पेड़ असामाजिक तत्वों ने काटे हैं. पिछले साल सन्हौला क्षेत्र के बनियड्डा गांव में विधायक सदानंद सिंह के भी 15 पेड़ काट दिये थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें