25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शादी को राजी हुए दोनों पक्ष के परिजन

संवाददाता, भागलपुर शादी से नाखुश अपने ससुराल से भागी लड़की और उसके प्रेमी के परिजन शुक्रवार को तिलकामांझी थाने में जुटे. दोनों पक्ष के लोग शादी को राजी हो गये. गुरुवार को तिलकामांझी पुलिस ने नयी नवेली दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ा था. लड़की धौरेया मानिकपुर की रहनेवाली है और लड़का समीर कुमार गोड्डा […]

संवाददाता, भागलपुर शादी से नाखुश अपने ससुराल से भागी लड़की और उसके प्रेमी के परिजन शुक्रवार को तिलकामांझी थाने में जुटे. दोनों पक्ष के लोग शादी को राजी हो गये. गुरुवार को तिलकामांझी पुलिस ने नयी नवेली दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ा था. लड़की धौरेया मानिकपुर की रहनेवाली है और लड़का समीर कुमार गोड्डा के पथरगामा का. तीन मई को लड़की की शादी शंभूगंज थाना क्षेत्र के असौता निवासी संजीव पासवान से हुई थी. ससुराल में दो दिन रहने के बाद लड़की अपने प्रेमी समीर के साथ ससुराल से भाग गयी थी. लड़की इस शादी से नाखुश थी] क्योंकि वह समीर से प्यार करती थी. परिजनों ने बताया कि लड़की के विदा होने के बाद रास्ते में रजौन के पास समीर (प्रेमी) लोकनियां (दुल्हन के साथ उसका ससुराल जाने वाला भाई) बन कर लड़की और उसके पति के साथ गाड़ी में बैठ गया. दो दिन तक लोकनियां बन कर समीर लड़की के साथ उसके ससुराल में रहा और पांच मई को रात एक बजे उसे लेकर भाग गया. दोनों ने गोनू धाम में जाकर शादी भी रचा ली. लड़का मारवाड़ी कॉलेज में बीसीए का छात्र है. तिलकामांझी पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी. दोनों पक्षों के लोग थाना में जुटे और लड़का-लड़की की शादी कराने पर सहमत हो गये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें