-यांत्रिकी, पूर्वी व पश्चिमी प्रमंडल के लिए चुने गये अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संगठन मंत्री व कार्यकारिणी सदस्य संवाददाता, भागलपुर बिहार राज्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग कर्मचारी संघ प्रमंडल शाखा यांत्रिक पश्चिमी व पूर्वी का सातवां सम्मेलन मनोरंजन भवन में किया गया. इसका उद्घाटन अभय नंदन महतो ने किया. नोक झोंक के बीच पश्चिमी प्रमंडल के लिए अजबलाल यादव अध्यक्ष, बकार अहमद खां, प्रभाष चंद्र यादव, जनार्दन यादव, प्रदीप कुमार यादव व उमेश प्रसाद साह उपाध्यक्ष चुने गये. यांत्रिकी प्रमंडल, भागलपुर के लिए अश्विनी कुमार अध्यक्ष, मो जहुर अंसारी, नरेश प्रसाद यादव, गोपाल शंकर झा व मनोज कुमार उपाध्यक्ष चुने गये. वहीं पूर्वी प्रमंडल, भागलपुर के लिए भी विनोद कुमार गुप्ता अध्यक्ष, किशोर कुमार घोष, दुर्गाकांत चौधरी, अरुण कुमार राऊत व नरेश मंडल उपाध्यक्ष चुने गये हैं. इसके अलावा उक्त तीनों प्रमंडल के लिए सचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री कार्यकारिणी सदस्य का भी चुनाव हुआ. इधर, अंचल शाखा का चुनाव विवाद के कारण पैनल सूची स्थगित किया गया. इस पर बाद में राज्य संघ के द्वारा किया जायेगा. सातवें सम्मेलन में सुलतानगंज विधायक सुबोध राय, जदयू जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद साह, कार्यपालक अभियंता (पश्चिमी) रंजीत कुमार, लक्ष्मण चौधरी, राम कुमार शर्मा, कपिल देव सिंह, गोपाल सिन्हा आदि उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
पीएचइएडी कर्मचारी संघ का चुनाव
-यांत्रिकी, पूर्वी व पश्चिमी प्रमंडल के लिए चुने गये अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संगठन मंत्री व कार्यकारिणी सदस्य संवाददाता, भागलपुर बिहार राज्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग कर्मचारी संघ प्रमंडल शाखा यांत्रिक पश्चिमी व पूर्वी का सातवां सम्मेलन मनोरंजन भवन में किया गया. इसका उद्घाटन अभय नंदन महतो ने किया. नोक झोंक के बीच पश्चिमी प्रमंडल के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement