25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लायंस पदाधिकारियों का चयन

संवाददाता,भागलपुरलायंस क्लब ऑफ भागलपुर लायनस्टिक वर्ष 2015-16 के लिए लायंस पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें चयन प्रक्रिया के लिए नामांकन चेयरमैन लायन डॉ पवन कुमार पोद्दार को बनाया गया. उन्होंने पूर्व अध्यक्षों के साथ मिल पदाधिकारियों का चयन किया. इसके बाद साधारण सभा में पदाधिकारियों के नाम की सहमति ली गयी. इसमें ब्रह्मदेव प्रसाद […]

संवाददाता,भागलपुरलायंस क्लब ऑफ भागलपुर लायनस्टिक वर्ष 2015-16 के लिए लायंस पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें चयन प्रक्रिया के लिए नामांकन चेयरमैन लायन डॉ पवन कुमार पोद्दार को बनाया गया. उन्होंने पूर्व अध्यक्षों के साथ मिल पदाधिकारियों का चयन किया. इसके बाद साधारण सभा में पदाधिकारियों के नाम की सहमति ली गयी. इसमें ब्रह्मदेव प्रसाद साहा को अध्यक्ष, सीए पुनित चौधरी को निवृत्त अध्यक्ष, ज्योति पुंज मेहरोत्रा, डॉ पंकज टंडन, अभिषेक डालमिया को उपाध्यक्ष, डॉ महेश प्रसाद राय को सचिव, रणजीत कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया. प्रदीप गुप्ता एवं गोपाल कृष्ण ढांढनिया को सह सचिव, सुरेश कोटरीवाल को सह कोषाध्यक्ष, टेल ट्वीस्टर किशन लाल भालोटिया, टैमर अशोक साह, संचालक कुंजबिहारी झुनझुनवाला, बनवारी लाल खेतान, सुरेश भिवानीवाला, रामदेव साहा, अमरनाथ चमडि़या, राजकुमार मावंडिया, पुरुषोत्तम गुप्ता, अरविंद चूड़ीवाला को बनाया गया. नंद किशोर छापोलिका को जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें