25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भारत कोकिला की 136वीं जयंती मनायी

भागलपुर. साहित्य सफर की ओर से बुधवार को चंपानगर स्थित कार्यालय में भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की 136 वीं जयंती मनायी गयी. कवि नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में जगतराम साह कर्णपुरी ने महान कवयित्री के चित्र पर पुष्प अर्पण कर समारोह का उद्घाटन किया. उन्होंने बताया कि सरोजिनी नायडू उम्र के 38 वर्ष तक अंगरेजी […]

भागलपुर. साहित्य सफर की ओर से बुधवार को चंपानगर स्थित कार्यालय में भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की 136 वीं जयंती मनायी गयी. कवि नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में जगतराम साह कर्णपुरी ने महान कवयित्री के चित्र पर पुष्प अर्पण कर समारोह का उद्घाटन किया. उन्होंने बताया कि सरोजिनी नायडू उम्र के 38 वर्ष तक अंगरेजी में उच्च कोटि की कविताएं लिखती रहीं. राष्ट्रीय आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय सहभागिता की थी. मुख्य अतिथि हरि प्रसाद गोप व नरेश ठाकुर निराला ने भी संबोधित किया. मौके पर गौतम अंजाना, प्रेम सिंह, रंजन राय आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें