17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सदस्यता अभियान के बहाने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रही भाजपा

तसवीर – प्रदेश संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक- प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भागलपुर का कर रहे हैं दौरावरीय संवाददाता,भागलपुर. भाजपा सदस्यता अभियान के बहाने स्थानीय कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रही है. लगातार प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता भागलपुर का दौरा कर रहे हैं और सदस्यता अभियान में तेजी लाने को कार्यकर्ताओं में जान […]

तसवीर – प्रदेश संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक- प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भागलपुर का कर रहे हैं दौरावरीय संवाददाता,भागलपुर. भाजपा सदस्यता अभियान के बहाने स्थानीय कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रही है. लगातार प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता भागलपुर का दौरा कर रहे हैं और सदस्यता अभियान में तेजी लाने को कार्यकर्ताओं में जान डाल रहे हैं. रविवार को भी खलीफाबाग स्थित आनंदराम शिशु मंदिर में महानगर भाजपा कार्यसमिति की बैठक विजय साह की अध्यक्षता में हुई. मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री शिव नारायण महतो ने कहा कि चार से छह फरवरी तक प्रत्येक बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाना है, जिसमें कम से कम हर बूथ पर सौ सदस्य बनाना है. 11 फरवरी को दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस 11 नये सदस्य बना कर करें. मौके पर जिलाध्यक्ष नभय चौधरी, विधान पार्षद डॉ एनके यादव, हरिवंश मणि सिंह, ब्रह्मदेव मंडल, राजकिशोर सिंह, बिंदेश्वरी साह, शंकर चौधरी, प्रदीप जैन, योगेश पांडेय, अभय वर्मन, अरुण भगत, श्यामल मिश्र, शंकर चौधरी समेत अन्य मौजूद थे. नाथनगर मंडल के सभी सदस्यों की बैठक रामपुर मध्य विद्यालय में मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई. प्रदेश से आये भास्कर सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर ही आपकी पहचान बनेगी. बैठक में सदस्यता प्रभारी रूबी सिंह, तारकेश्वर झा, गुड्डु कुमार, महेश्वरी प्रसाद, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र शर्मा, डॉ श्रीराम शर्मा, शमशूल जोहा, अमरेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें