मछली पालन की दी गयी जानकारी सन्हौला. बिहार सरकार पशु व मत्स्य संसाधन विभाग के तत्वावधान में नीली क्रांति के बढ़ते कदम के तहत प्रखंड के मत्स्यजीवी सहयोग समिति कार्यालय अदलपुर में गुरुवार को 10 दिवसीय मत्स्य तकनीक संबंधी प्रशिक्षण शुरू हुआ. उद्घाटन जिला मत्स्य पदाधिकारी केके सिन्हा ने किया. इसमें 30 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया. इसका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के बेरोजगार युवक -युवतियों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति मजबूत करना है. प्रशिक्षण में मछली पालन, प्रजनन, भोजन, मछली में होने वाली बीमारी की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण प्रभारी सह मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक राजकुमार रजक ने तालाब, तालाब के प्रकार एवं मछली पालन के लिए उपयुक्त तालाब के बारे में जानकारी दी. प्रशिक्षण में मत्स्यजीवी सहयोग समिति सन्हौला के अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष अदलपुर के शमशेर सिंह का सक्रिय योगदान रहा. प्रशिक्षण के दौरान पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार, मदरगंज पंचायत के पूर्व मुखिया बाल किशोर हांसदा, गुरुदेव महतो, प्रशिक्षणार्थी सुरेंद्र किस्कू, धीरेंद्र कुमार हेंब्रम, एतवारी किस्कू, फूल कुमारी देवी, श्रीलाल टुडू, मनीष टुडू, शिव टुडू, राजेश कुमार टुडू व प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे.
BREAKING NEWS
पशु व मत्स्य उत्पादन का प्रशिक्षण शुरू
मछली पालन की दी गयी जानकारी सन्हौला. बिहार सरकार पशु व मत्स्य संसाधन विभाग के तत्वावधान में नीली क्रांति के बढ़ते कदम के तहत प्रखंड के मत्स्यजीवी सहयोग समिति कार्यालय अदलपुर में गुरुवार को 10 दिवसीय मत्स्य तकनीक संबंधी प्रशिक्षण शुरू हुआ. उद्घाटन जिला मत्स्य पदाधिकारी केके सिन्हा ने किया. इसमें 30 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement