23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शहर में चल रहा अवैध होर्डिंग का जंगलराज

– निगम को भी नहीं पता शहर में कितने स्थानों पर लगे हैं अवैध होर्डिंग – तीन वर्षों में निगम ने होर्डिंग लगाने की कीमत में नहीं की वृद्धि वरीय संवाददाता,भागलपुर एक तरफ नगर निगम होर्डिंग एजेंसी द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के खिलाफ अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर अब भी […]

– निगम को भी नहीं पता शहर में कितने स्थानों पर लगे हैं अवैध होर्डिंग – तीन वर्षों में निगम ने होर्डिंग लगाने की कीमत में नहीं की वृद्धि वरीय संवाददाता,भागलपुर एक तरफ नगर निगम होर्डिंग एजेंसी द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के खिलाफ अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर अब भी शहर में दर्जनों स्थानों पर अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं. हैरानी की बात तो यह है कि अवैध होर्डिंग की जानकारी निगम को है, पर यह नहीं मालूम कि कितने अवैध होर्डिंग्स शहर में लगे हैं. इसके लिए निगम ने कभी सर्वे भी नहीं कराया है. सूत्रों की मानें तो निगम के ही कुछ कर्मियों की मिलीभगत से यह धंधा वर्षों से फल-फूल रहा है और निगम को हर माह लाखों रुपये का चूना लग रहा है. शनिवार को एक नयी एजेंसी खंजरपुर के संचालक प्रदीप कुमार ने 500 वर्ग फीट के दो होर्डिंग के लिए 27000 रुपये जमा किया है. साथ ही यह भी बताया है कि हमारे पास दो होर्डिंग ही हैं, जबकि अभियान के पूर्व इस एजेंसी ने यह भी नहीं बताया था कि उनके द्वारा शहर में कहीं पर होर्डिंग भी लगाया गया है. वार्ड पार्षदों के मुताबिक जब भी होर्डिंग एजेंसी के खिलाफ मेयर या अन्य अधिकारी कार्रवाई का मन बनाते हैं, इस पर राजनीति होने लगती है या कई तरह के राजनीतिक दबाव पड़ने लगते हैं. नतीजतन यह अभियान बीच में ही रुक जाता है और एजेंसी वाले अपनी मन माफिक कमाई करते रहते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें