रोजगार सृजन लोन के 11% आवेदन ही पास

Updated at : 02 Feb 2020 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार सृजन लोन के 11% आवेदन ही पास

भागलपुर : जिले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का हाल बहुत खराब है. इस योजना में 117 लोगों को लोन देने का लक्ष्य था. इसके विरुद्ध जिलास्तरीय टास्क फोर्स कमेटी ने 188 आवेदनों का चयन कर विभिन्न बैंकों को भेजा. लेकिन इनमें सिर्फ 21 आवेदनों की स्वीकृति ही बैंक शाखा के स्तर से की गयी […]

विज्ञापन

भागलपुर : जिले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का हाल बहुत खराब है. इस योजना में 117 लोगों को लोन देने का लक्ष्य था. इसके विरुद्ध जिलास्तरीय टास्क फोर्स कमेटी ने 188 आवेदनों का चयन कर विभिन्न बैंकों को भेजा.

लेकिन इनमें सिर्फ 21 आवेदनों की स्वीकृति ही बैंक शाखा के स्तर से की गयी है. वित्तीय वर्ष बीतने में महज दो माह शेष रह गये हैं और महज 11 प्रतिशत आवेदनों को स्वीकृति मिलने से बेरोजगारों में निराशा है. गत नौ जनवरी को राज्य स्तर पर हुई उद्योग विभाग की बैठक में भी उक्त योजना का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश बैंकों को दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन