भागलपुर-हावड़ा : नयी ट्रेन आज से, लिया जायेगा विशेष शुल्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2020 9:38 AM
भागलपुर : भागलपुर और हावड़ा के बीच मंगलवार से चलने वाली नयी ट्रेन में यात्रा के लिए किराया सुपर व गया-एक्सप्रेस से ज्यादा वसूला जायेगा. रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की यात्रा के लिए विशेष शुल्क वसूलने तक की घोषणा कर दी है. स्लीपर में यात्रा के लिए सुपर एक्सप्रेस से 100 रुपये और गया-हावड़ा एक्सप्रेस […]
भागलपुर : भागलपुर और हावड़ा के बीच मंगलवार से चलने वाली नयी ट्रेन में यात्रा के लिए किराया सुपर व गया-एक्सप्रेस से ज्यादा वसूला जायेगा. रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की यात्रा के लिए विशेष शुल्क वसूलने तक की घोषणा कर दी है. स्लीपर में यात्रा के लिए सुपर एक्सप्रेस से 100 रुपये और गया-हावड़ा एक्सप्रेस से 90 रुपये किराया ज्यादा रहेगा. ठीक इस तरह से एसी में यात्रा के लिए सुपर एक्सप्रेस से 270 रुपये व गया-हावड़ा एक्सप्रेस से 260 रुपये ज्यादा वसूलेगा.
ट्रेन के परिचालन से सहूलियत तो होगी, लेकिन इस स्पेशल ट्रेन के लिए रूट और दूरी बाकी के एक्सप्रेस की तरह ही रहेगी. बावजूद, इसके इसमें सफर करने के लिए यात्रियों को अपनी पॉकेट ढीली करनी पड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










