एएसआइ के साथ मारपीट कर काटा दांत, गिरफ्तारी को गयी पुलिस पर हमला, राइफल छीनने का प्रयास

गिरफ्तार सोनू यादव के विरुद्ध हबीबपुर समेत कई थानों में दर्ज हैं 24 आपराधिक मामलेएक ही जमीन को 3-4 बार फर्जी रजिस्ट्री करवा कर लोगों से करता था ठगीकरीब सालभर पहले सोनू के विरुद्ध एसएसपी ने भेजा था सीसीए का प्रस्तावभागलपुर : हबीबपुर थाना क्षेत्र के चर्चित भू-माफिया सोनू यादव व सुनील शेखर काे मंगलवार […]
एक ही जमीन को 3-4 बार फर्जी रजिस्ट्री करवा कर लोगों से करता था ठगी
करीब सालभर पहले सोनू के विरुद्ध एसएसपी ने भेजा था सीसीए का प्रस्ताव
भागलपुर : हबीबपुर थाना क्षेत्र के चर्चित भू-माफिया सोनू यादव व सुनील शेखर काे मंगलवार को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया. इस दौरान हबीबपुर थाना के एएसआइ अजय यादव के साथ हाथापाई कर उनके दाहिने हाथ पर दांत काट कर उन्हें घायल कर दिया. आरोपितों ने पुलिस बल की राइफल छीनने का भी प्रयास किया.
मौके पर मौजूद पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. जिसमें से रंगदारी, धोखाधड़ी, मारपीट व जालसाजी के मामले में सोनू और सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा पुलिस ने पुलिस पार्टी पर हुए मामले को लेकर भी हबीबपुर थाने में एक अलग केस दर्ज कराया है.
जमीन के नाम पर लोगों से ठगी करता था सोनू : जमीन के फर्जी कागजात बनवाकर लोगों से जमीन बेचने के बहाने सोनू लोगों से लाखों रुपये लेता था. उसके बाद सोनू न जमीन का केवाला करता था और न ही लोगों के पैसे ही लौटाता था. एक ही जमीन का कई लोगों से केवाला कर सोनू यादव ने आधा दर्जन से अधिक लोगों से ठगी की है. इसमें आर्मी के जवान व वकील समेत कई लोग शामिल हैं. उसके खिलाफ कई लोगों ने हबीबपुर थाने में अलग-अलग केस दर्ज कराया है. डीआइजी के पास सोनू के खिलाफ एक दर्जन से अधिक शिकायत पहुंची थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि लाइसेंसी हथियार से सोनू गोली मारने की धमकी देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




