विक्रमशिला व एलएचबी कोच ट्रेन में बढ़ेगी 70 सीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2019 5:11 AM
भागलपुर : विक्रमशिला सहित एलएचबी कोच वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें बढ़ेगी. ट्रेनों की लंबाई बढ़ाये बिना रेलवे ने सीट बढ़ाने का उपाय ढूंढ़ निकाला है. गार्ड डिब्बे से लगे पावर जेनरेटर कार को हटा कर इसकी जगह यात्री कोच लगाने जा रही है. वहीं, दूसरा पावर जेनेरेटर कार जो इंजन के बाद […]
भागलपुर : विक्रमशिला सहित एलएचबी कोच वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें बढ़ेगी. ट्रेनों की लंबाई बढ़ाये बिना रेलवे ने सीट बढ़ाने का उपाय ढूंढ़ निकाला है. गार्ड डिब्बे से लगे पावर जेनरेटर कार को हटा कर इसकी जगह यात्री कोच लगाने जा रही है. वहीं, दूसरा पावर जेनेरेटर कार जो इंजन के बाद रहता है, उसकी जगह नयी तकनीक वाली हेड ऑन जनरेशन (एचओजी) सिस्टम लगायेगा.
इससे यात्रियों के लिए सीट बढ़ जायेगी, तो कोचों को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति भी होती रहेगी. एलएचबी कोच से चलने वाली ट्रेनों में अक्तूबर से एचओजी सिस्टम के कोच लगना शुरू हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










