देर से आना, जल्दी जाना...ऐ साहब ये ठीक नहीं

Updated at : 09 Jul 2019 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
देर से आना, जल्दी जाना...ऐ साहब ये ठीक नहीं

सबौर : अंचल सह प्रखंड कार्यालय में कर्मियों की लेटलतीफी और समय से पहले चले जाने का सिलसिला जारी है. सोमवार को भी 4:30 बजे आधे से अधिक कर्मी समय से पहले ही दफ्तर से नदारद थे. नाजिर, वीएलडब्लू, अनुसेवक व कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद थे, लेकिन अन्य कई दफ्तर छोड़ चुके थे. आवास योजना के […]

विज्ञापन

सबौर : अंचल सह प्रखंड कार्यालय में कर्मियों की लेटलतीफी और समय से पहले चले जाने का सिलसिला जारी है. सोमवार को भी 4:30 बजे आधे से अधिक कर्मी समय से पहले ही दफ्तर से नदारद थे. नाजिर, वीएलडब्लू, अनुसेवक व कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद थे, लेकिन अन्य कई दफ्तर छोड़ चुके थे.

आवास योजना के कार्यालय में लेखापाल, पंचायत राज के कार्यालय में चिंटू कुमार, स्वच्छ भारत अभियान के कार्यालय में कार्यपालक हरी कुंदन कुमार के अलावा अन्य लोग कार्यालय से जा चुके थे. दूसरी ओर अंचल कार्यालय में कोई भी अनुसेवक या सुरक्षाकर्मी अपने स्थान पर नहीं था. अंचल निरीक्षक व ऑपरेटर का दफ्तर भी बंद हाे चुका था. वहीं, दूसरी तल पर प्रधान लिपिक, नाजिर, अंचल अमीन के अलावा अन्य लोग मौजूद थे. इस कारण लोगों को दिक्कत होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन