पंचायत के निश्चय सॉफ्ट में डाटा अपलोड की ट्रेनिंग पांच जुलाई को

भागलपुर : जिला पंचायती राज ने निश्चय सॉफ्ट में डाटा अपलोड करने के लिए पांच जुलाई को ट्रेनिंग दी जायेगी. इसको लेकर विभाग के संयुक्त निदेशक ब्रजनंदन प्रसाद ने पत्र भेजकर कहा कि निश्चय साॅफ्ट पर जिस रफ्तार से पेयजल व गली-नाली योजना में हुए काम के आंकड़े अपलोड होना चाहिए, वह नहीं दिखाई दे […]
भागलपुर : जिला पंचायती राज ने निश्चय सॉफ्ट में डाटा अपलोड करने के लिए पांच जुलाई को ट्रेनिंग दी जायेगी. इसको लेकर विभाग के संयुक्त निदेशक ब्रजनंदन प्रसाद ने पत्र भेजकर कहा कि निश्चय साॅफ्ट पर जिस रफ्तार से पेयजल व गली-नाली योजना में हुए काम के आंकड़े अपलोड होना चाहिए, वह नहीं दिखाई दे रहा है.
डाटा अपलोड करने की ट्रेनिंग देने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक प्रखंड कार्यालय में ही रहेंगे. जिला में पंचायती राज पदाधिकारी और उनकी टीम रहेगी. ट्रेनिंग के लिए कैंप का आयोजन पटना में किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




