स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को 6.40 घंटे लग गये पूर्णिया से भागलपुर पहुंचने में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2019 6:36 AM
भागलपुर : नवगछिया से कुरसेला तक पिछले चार दिनों से जारी जाम का कहर सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर टूटा. उन्हें सोमवार को भागलपुर होते हुए गोड्डा जाना था. शाम पांच बजे पूर्णिया से उनका काफिला भागलपुर के लिए निकला. उनके साथ सुरक्षा दस्ता भी था. पर कुरसेला आते-आते उनकी गाड़ी […]
भागलपुर : नवगछिया से कुरसेला तक पिछले चार दिनों से जारी जाम का कहर सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर टूटा. उन्हें सोमवार को भागलपुर होते हुए गोड्डा जाना था. शाम पांच बजे पूर्णिया से उनका काफिला भागलपुर के लिए निकला. उनके साथ सुरक्षा दस्ता भी था. पर कुरसेला आते-आते उनकी गाड़ी जाम में फंस गयी.
भारी कोशिश के बाद सुरक्षाकर्मियों ने जाम के बीच रास्ता बनाया और किसी तरह रात 11.40 बजेवह विक्रमशिला पुल पार कर भागलपुर की ओर आ सके. जाम में फंसे मंत्री ने कई जगह पर उतर कर जाम का निरीक्षण किया और लोगों की समस्या जानी. मंत्री के साथ चल रहे लोगों के अनुसार फोन पर कुछ लोगों को फटकार भी लगी. पूरे रास्ते पुलिस के नहीं रहने को भी मंत्री ने गंभीरता से लिया. उन्होंने कहा कि कहीं भी ट्रैफिक पुलिस नहीं थी, जबकि पुलिस को रहना चाहिए था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










