नाथनगर में रेलवे फाटक फेल, जानमाल की सुरक्षा को लेकर महकमे में खलबली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2019 2:55 AM
भागलपुर : शनिवार देर शाम करीब 7.45 बजे नाथनगर में रेलवे फाटक काम करना बंद कर दिया है. इससे जान-माल की सुरक्षा को लेकर महकमे में खलबली मच गयी. दरअसल, जिस जगह फाटक लगा है, वह लोगों की आवाजाही कुछ ज्यादा ही होती है. इधर, फाटक काम नहीं करने की सूचना तुरंत स्टेशन को दी […]
भागलपुर : शनिवार देर शाम करीब 7.45 बजे नाथनगर में रेलवे फाटक काम करना बंद कर दिया है. इससे जान-माल की सुरक्षा को लेकर महकमे में खलबली मच गयी. दरअसल, जिस जगह फाटक लगा है, वह लोगों की आवाजाही कुछ ज्यादा ही होती है. इधर, फाटक काम नहीं करने की सूचना तुरंत स्टेशन को दी गयी.
तकनीशियन की टीम मौके पर पहुंची और फाटक को दुरुस्त करने में जुट गया है. इस बीच अप और डाउन की ट्रेनें फाटक पर रुक कर धीमी रफ्तार से गुजरी. सुपर एक्सप्रेस और मालगाड़ी धीमी रफ्तार में पार कराया गया. सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन आने से दोनों ओर फाटक को जंजीर लगा कर बंद किया गया. रात दस बजे के बाद जब फाटक की गड़बड़ी दूर हुई, तो ही ट्रेनें अपनी रफ्तार से गुजरीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










