प्रभात विचार-गोष्ठी : प्रबुद्धजन ने उठाये सवाल, स्मार्ट सिटी में क्या हो रहा, कमिश्नर बोले - गठित करेंगे सिटी फोरम, निकालेंगे निदान

भागलपुर : प्रभात खबर, भागलपुर की आठवीं वर्षगांठ पर भागलपुर सहित कोसी-पूर्व बिहार के सभी 13 जिलों में एक साथ प्रभात खबर की ओर से विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया. भागलपुर में जहां ‘स्मार्ट सिटी में हमारी भूमिका’ विषय पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया, वहीं अन्य जिलों में महिला सशक्तीकरण को लेकर वक्ताओं ने […]
भागलपुर : प्रभात खबर, भागलपुर की आठवीं वर्षगांठ पर भागलपुर सहित कोसी-पूर्व बिहार के सभी 13 जिलों में एक साथ प्रभात खबर की ओर से विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया. भागलपुर में जहां ‘स्मार्ट सिटी में हमारी भूमिका’ विषय पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया, वहीं अन्य जिलों में महिला सशक्तीकरण को लेकर वक्ताओं ने संबोधित किया. सभी कार्यक्रमों में शिक्षा, प्रशासन, व्यवसाय, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन, चिकित्सा, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, लोक कला आदि क्षेत्रों से लोग सम्मिलित हुए.
प्रभात खबर, भागलपुर के संपादक जीवेश रंजन सिंह ने गोष्ठी का संचालन और विषय प्रवेश किया. उन्होंने कहा कि हम किसी पर उंगलियां उठाते वक्त यह भूल जाते हैं कि तीन उंगलियां हमारी ओर ही उठती हैं. सकारात्मक सोच के साथ खुद के सुधार की बात जब सभी लोग आत्मसात करेंगे, तभी बदलाव का व्यापक स्वरूप दिखता है.
हमें इस बात का ख्याल रखना होगा. प्रभात खबर भागलपुर के यूनिट हेड बादल चंद्र गोराई ने अतिथियों का स्वागत किया. प्रभात खबर के डिप्टी बिजनेस हेड, बिहार श्याम बथवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस मौके पर डीआइजी विकास वैभव, मेयर सीमा साहा, डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, पूर्व मेयर दीपक भुवानियां, पूर्व डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शैलेंद्र सराफ, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र तपोवर्धन के निदेशक डॉ जेता सिंह, महादेव सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ केडी प्रभात, खानकाह पीर दमड़िया के शाह फकरे आलम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




