कॉमन फेसिलिटी सेंटर में मिलेगा 600 मंजूषा कलाकारों को काम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 8:05 AM
भागलपुर : सैंडिस कंपाउंड में मंगलवार को सात दिवसीय मंजूषा महोत्सव का जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने आगाज किया. इसमें उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के उप विकास पदाधिकारी अशोक सिन्हा ने कहा कि आज मिथिला पेंटिंग के बाद मंजूषा कला का ही बिहार में स्थान आता है. यहां पहले कलाकारों को ढूंढ़ना पड़ता था, लेकिन […]
भागलपुर : सैंडिस कंपाउंड में मंगलवार को सात दिवसीय मंजूषा महोत्सव का जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने आगाज किया. इसमें उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के उप विकास पदाधिकारी अशोक सिन्हा ने कहा कि आज मिथिला पेंटिंग के बाद मंजूषा कला का ही बिहार में स्थान आता है. यहां पहले कलाकारों को ढूंढ़ना पड़ता था, लेकिन अब सैकड़ों की संख्या में कलाकार हैं.
भागलपुर के तिलकामांझी में मंजूषा कलाकारों के लिये कॉमन फेसिलिटी सेंटर का निर्माण होगा. जून में यह उद्योग विभाग को हैंडओवर किया जायेगा. इसके बाद इसमें भागलपुर के तकरीबन 600 मंजूषा कलाकारों को काम मिलेगा. डिजाइनर के नेतृत्व में उनके द्वारा तैयार किये गये उत्पाद की ऑनलाइन मार्केटिंग भी की जायेगी.
कॉमन फेसिलिटी सेंटर में डिजाइन रूम, हॉल, डिस्प्ले रूम, स्टोर आदि होंगे. उन्होंने मंजूषा पर उपेंद्र महारथी द्वारा प्रकाशित पुस्तक का बांका व भागलपुर के स्कूलों में वितरण कराने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया. डीएम ने कहा कि एक नहीं, कई चीजों में भागलपुर विश्वविख्यात रहा है. मंजूषा कला में हमारी ख्याति बढ़ती जा रही है. इन सात दिनों में शहर के किसी मुख्य सड़क के किनारे चहारदीवारी चिह्नित कर उस पर मंजूषा कलाकृति उकेरी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










