भागलपुर : भागलपुर-लैलख के बीच दोहरीकरण लाइन पर दौड़ेंगी ट्रेनें, दो चरणों में पूरा होगा काम

भागलपुर : भागलपुर और लैलख के बीच दोहरीकरण रेललाइन पर अगले सप्ताह से ट्रेनें दौड़ने लगेगी. भागलपुर रेलवे रूट चार्ट तैयार कर रहा है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार 10 से 12 फरवरी के बीच भागलपुर से सबौर और 12 से 14 फरवरी के बीच सबौर से लैलख के बीच दोहरीकरण लाइन पर ट्रेनें चलायी जायेगी. […]
भागलपुर : भागलपुर और लैलख के बीच दोहरीकरण रेललाइन पर अगले सप्ताह से ट्रेनें दौड़ने लगेगी. भागलपुर रेलवे रूट चार्ट तैयार कर रहा है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार 10 से 12 फरवरी के बीच भागलपुर से सबौर और 12 से 14 फरवरी के बीच सबौर से लैलख के बीच दोहरीकरण लाइन पर ट्रेनें चलायी जायेगी. इसके मद्देनजर तैयारी चल रही है.
पांच फरवरी से प्री-एनआइ व एनआइ वर्क शुरू होगा. 12 फरवरी तक भागलपुर-सबौर के बीच प्री-एनआइ व एनआइ पूरा होगा. इसके साथ ट्रेनें चलनी शुरू हो जायेगी. बता दें कि दिसंबर में रेल सुरक्षा आयुक्त ने जांच की थी. नयी दोहरीकरण लाइन को परिचालन के लिए पूरी तरह फीट घोषित कर दिया है. साथ ही एनओसी भी दे दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




