भागलपुर : भागलपुर-हंसडीहा हाइवे. डीपीआर हुआ स्वीकृत, फोरलेन में बदले जायेंगे टू-लेन पुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2019 7:00 AM
भागलपुर : भागलपुर-हंसडीहा हाइवे पर बने पुराने सभी टू-लेन पुल फोरलेन में बदले जायेंगे. यह काम फोरलेन रोड निर्माण परियोजना से होगा. इस परियोजना को न केवल मंजूरी मिली है, बल्कि डीपीआर स्वीकृत हो गया है. तकरीबन 1123 करोड़ की परियोजना में मखना गांव स्थित नाढा नदी पर बने व पुरैनी सहित कई जर्जर टू-लेन […]
भागलपुर : भागलपुर-हंसडीहा हाइवे पर बने पुराने सभी टू-लेन पुल फोरलेन में बदले जायेंगे. यह काम फोरलेन रोड निर्माण परियोजना से होगा. इस परियोजना को न केवल मंजूरी मिली है, बल्कि डीपीआर स्वीकृत हो गया है. तकरीबन 1123 करोड़ की परियोजना में मखना गांव स्थित नाढा नदी पर बने व पुरैनी सहित कई जर्जर टू-लेन पुल शामिल है.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नयी दिल्ली से निर्देश के अालोक में जल्द ही एनएच विभाग टेंडर की प्रक्रिया अपनायेगी. भागलपुर-हंसडीहा स्टेट हाइवे को एनएच के लिए मंजूरी मिली है और यह फोरलेन बनेगा.
हंसडीहा मार्ग को फोरलेन के लिए पर्याप्त जमीन. भागलपुर से हंसडीह के बीच हाइवे के दोनों ओर पर्याप्त जमीन है. फोरलेन निर्माण में कोई अड़चनें नहीं आयेगी. विभाग को फोरलेन सड़क निर्माण के लिए केवल 18 एकड़ जमीन की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










