स्वयं हटा लें अतिक्रमण नहीं तो चलेगा बुलडोजर

Updated at : 08 Jun 2014 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
स्वयं हटा लें अतिक्रमण नहीं तो चलेगा बुलडोजर

भागलपुर: नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई को तेज कर दी है. शनिवार को शहर में माइकिंग कर अतिक्रमणकारियों को खुद से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गयी. तिलकामांझी चौक, मायागंज, तिलकामांझी चौक से कचहरी चौक, भीखनपुर, मिरजानहाट, गुड़हट्टा चौक होकर पटल बाबू रोड तक माइकिंग की गयी. नगर निगम के महेश […]

विज्ञापन

भागलपुर: नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई को तेज कर दी है. शनिवार को शहर में माइकिंग कर अतिक्रमणकारियों को खुद से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गयी.

तिलकामांझी चौक, मायागंज, तिलकामांझी चौक से कचहरी चौक, भीखनपुर, मिरजानहाट, गुड़हट्टा चौक होकर पटल बाबू रोड तक माइकिंग की गयी.

नगर निगम के महेश साह ने बताया कि माइकिंग तीन दिन तक की जायेगी. इसके बाद अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया जायेगा. इसके बावजूद अगर उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया तो नगर निगम अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करेगा. उन्होंने बताया कि रविवार को भी मुख्य बाजार क्षेत्र में माइकिंग करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन