आंधी बारिश में गिरा पेड़, लगा जाम

जगदीशपुर : भागलपुर जगदीशपुर मार्ग पर गणेशपुर तिनपुलिया स्थित बाईपास के समीप गुरुवार की देर शाम करीब 6:30 बजे आंधी व बारिश से दो पेड़ जड़ सहित जमीन से उखड़ कर सड़क पर जा गिरा. गनीमत थी कि पेड़ से जान माल की क्षति नहीं हुयी. लेकिन सड़क पर पेड़ गिरने से मार्ग भीषण जाम […]
जगदीशपुर : भागलपुर जगदीशपुर मार्ग पर गणेशपुर तिनपुलिया स्थित बाईपास के समीप गुरुवार की देर शाम करीब 6:30 बजे आंधी व बारिश से दो पेड़ जड़ सहित जमीन से उखड़ कर सड़क पर जा गिरा. गनीमत थी कि पेड़ से जान माल की क्षति नहीं हुयी. लेकिन सड़क पर पेड़ गिरने से मार्ग भीषण जाम लग गया. साथ हीं गिरते पेड़ के चपेट में आने से तैंतीस हजार का हाईवोल्टेज तार भी टूट गया. जिससे पूरे इलाके की बिजली ठप हो गयी. इधर पेड़ गिरने व जाम लगने की सूचना पाकर जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद बाइपास प्लांट में मौजूद जेसीबी की सहायता से पेड़ को सड़क से हटाया गया.
पेड़ हटने के बाद धीरे धीरे जाम खत्म हुआ और आवागमन सुचारु रुप से प्रारंभ हो गया. पेड़ गिरने से करीब डेढ़ घंटे तक जाम के कारण आवागमन बाधित रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




