ट्राइसेम भवन बंदोबस्ती की फाइल नहीं मिलने की चर्चा सीओ ने भेजा अधूरा जवाब, फिर मांगी जायेगी फाइल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 4:39 AM
भागलपुर : सृजन घोटाले में एक और चर्चा जोरों पर है कि सबौर प्रखंड परिसर में सृजन संस्था को ट्राइसेम भवन लीज पर देने वाली बंदोबस्ती की फाइल नहीं मिल रही है. कहा जा रहा है कि फाइल अंचल में ही इधर-उधर कहीं रखा है और इसकी खोज शुरू हो गयी है. इस कारण सबौर […]
भागलपुर : सृजन घोटाले में एक और चर्चा जोरों पर है कि सबौर प्रखंड परिसर में सृजन संस्था को ट्राइसेम भवन लीज पर देने वाली बंदोबस्ती की फाइल नहीं मिल रही है. कहा जा रहा है कि फाइल अंचल में ही इधर-उधर कहीं रखा है और इसकी खोज शुरू हो गयी है. इस कारण सबौर प्रशासन ने ट्राइसेम भवन के लीज पर देने वाले पत्र को भेज दिया, जिसको प्रशासन ने अधूरा करार दिया है. प्रशासन ने लीज संबंधी संचिका के एक-एक कागजात की अभिप्रमाणित कॉपी देने के लिए कहा था. दोबारा से सबौर अंचलाधिकारी को लीज मामले के पत्र की सामान्य कॉपी के बजाय फाइल की एक-एक कॉपी की अभिप्रमाणित कॉपी भेजने के लिए कहा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










