सुलतानगंज : सवा लाख कांवरियों ने उठाया गंगाजल

Updated at : 21 Aug 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
सुलतानगंज : सवा लाख कांवरियों ने उठाया गंगाजल

सुलतानगंज : पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर सावन की अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा. सुलतानगंज में कोई स्थान कांवरिया से खाली नहीं था. रविवार की देर रात कांवरिये को विश्राम करने के लिए कहीं ठिकाना नहीं मिल रहा था. स्टेशन, गंगा घाट, आदर्श मध्य विद्यालय कांवरिया शिविर सहित ठहराव स्थल सभी फूल […]

विज्ञापन

सुलतानगंज : पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर सावन की अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा. सुलतानगंज में कोई स्थान कांवरिया से खाली नहीं था. रविवार की देर रात कांवरिये को विश्राम करने के लिए कहीं ठिकाना नहीं मिल रहा था. स्टेशन, गंगा घाट, आदर्श मध्य विद्यालय कांवरिया शिविर सहित ठहराव स्थल सभी फूल थे.

अजगैवी नगरी का चप्पा-चप्पा बोलबम की गूंज से गूंजित हो रहा था. सोमवारी पर लगभग सवा लाख कांवरियों ने गंगा जल भर कर बाबाधाम को प्रस्थान किया. मुख्य नियंत्रण कक्ष नयी सीढ़ी घाट के अनुसार 3,787 डाकबम में 53 महिला डाकबम ने प्रमाणपत्र लेकर 24 घंटा के अंदर बाबा पर जलार्पण करने का संकल्प लेकर देवघर को रवाना हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन