हथकड़ी में जिप अध्यक्ष गये जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2018 7:53 AM
भागलपुर : जमीन विवाद में हुए मारपीट के पुराने मामले को लेकर रविवार देर शाम जिप अध्यक्ष सह भाजपा नेता अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह को जेल भेज दिया गया. देर शाम अचानक उन्हें अस्पताल के पेइंग वार्ड से जज कॉलोनी स्थित एसडीजेएम के आवास पर लाया गया, जहां से उन्हें जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा […]
भागलपुर : जमीन विवाद में हुए मारपीट के पुराने मामले को लेकर रविवार देर शाम जिप अध्यक्ष सह भाजपा नेता अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह को जेल भेज दिया गया. देर शाम अचानक उन्हें अस्पताल के पेइंग वार्ड से जज कॉलोनी स्थित एसडीजेएम के आवास पर लाया गया, जहां से उन्हें जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा (सेंट्रल जेल) भेज दिया गया. जज आवास लाये जाने के बाद कई जनप्रतिनिधि, नेता और समर्थक जज आवास पहुंचे थे. हालांकि जज आवास के बाहर समर्थकों से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










