प्रखंड कार्यालय से मनरेगा की फाइल गायब मिली

भागलपुर/जगदीशपुर : सूबे के मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की पहल बुधवार से शुरू हो गयी. कमिश्नर राजेश कुमार ने सुबह 10.30 बजे जगदीशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच कर विभिन्न योजनाओं की फाइलों का निरीक्षण किया. उन्होंने जगदीशपुर प्रखंड के दो सरकारी स्कूलों में व्यवस्था देखी. इस […]
भागलपुर/जगदीशपुर : सूबे के मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की पहल बुधवार से शुरू हो गयी. कमिश्नर राजेश कुमार ने सुबह 10.30 बजे जगदीशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंच कर विभिन्न योजनाओं की फाइलों का निरीक्षण किया. उन्होंने जगदीशपुर प्रखंड के दो सरकारी स्कूलों में व्यवस्था देखी. इस दौरान कमिश्नर को कई खामियां मिली. प्रखंड के बीडीओ कार्यालय में पहुंच कर कमिश्नर ने विभिन्न योजनाओं के कागजात की जांच की.
जांच के दौरान प्रखंड में चल रही मनरेगा योजना की एक भी फाइल नहीं मिली. वहीं आरटीपीएस काउंटर पर पहुंच कर पाया कि बिना रजिस्टर मेंटेन और लाभुकों से बिना हस्ताक्षर कराये प्रमाणपत्र का वितरण किया जा रहा है. बीडीओ कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को एक कतार में खड़ा कर जम कर डांट फटकार लगायी गयी. मनरेगा मामले में कमिश्नर को बताया गया कि फाइल मुखिया व पीआरएस के पास है. आयुक्त के कारण पूछने पर पीआरएस ने बताया कि अभिलेख मुखिया के घर पर है. पंचायत सरकार भवन की खिड़की टूटी हुई है, जिसके कारण अभिलेख असुरक्षित रहता. यह सुनते ही कमिश्नर बलुआचक के एक टोले में पहुंच गये.
वहां पहुंच कर पंचायत भवन पर ताला लटकता देख वार्ड सदस्य को बुलाया. वार्ड सदस्य ने कहा कि मुखिया जी के पास मनरेगा की फाइल है और वह दिल्ली गये हैं. इस पर आयुक्त ने सख्त लहजे में पूछा कि जब अभिलेखों का कस्टोडियन पीआरएस है, तो अभिलेख मुखिया के यहां क्यों है? आयुक्त ने देखा कि पंचायत भवन बेहतर स्थिति में है और सुरक्षित भी. पंचायत भवन में ताला लटका था और फर्श पर गोयठा रखा था. फिर कमिश्नर दो स्कूलों के निरीक्षण के लिए निकल गये. प्रखंड की मनरेगा योजना को लेकर कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई की बात कही है. जांच के दौरान डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान वीरेंद्र कुमार, बीडीओ चंद्रभूषण गुप्ता, सीओ राजीव कुमार व अन्य पदाधिकारी कमिश्नर के साथ साथ चलते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




