शौचालय के लिए दोबारा पूछा तक नहीं पानी जांचकर जानेवाले अबतक नहीं लौटे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2018 4:03 AM
भागलपुर : गांव वालों को अब खुले में शौच करने नहीं जाना है. अब गांव वालों को शुद्ध पानी पीने को मिलेगा. पानी में आर्सेनिक व फ्लोराइड नहीं रहेगा. ऐसी घोषणाएं गांव के लोग सुनते रहे. गांव को ओडीएफ करने के लिए पदाधिकारी भी पहुंचे. शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए पानी जांचने के लिए […]
भागलपुर : गांव वालों को अब खुले में शौच करने नहीं जाना है. अब गांव वालों को शुद्ध पानी पीने को मिलेगा. पानी में आर्सेनिक व फ्लोराइड नहीं रहेगा. ऐसी घोषणाएं गांव के लोग सुनते रहे. गांव को ओडीएफ करने के लिए पदाधिकारी भी पहुंचे. शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए पानी जांचने के लिए भी पदाधिकारी पहुंचे. गिन-गिन कर बता दिया और चापाकल पर लाल निशान लगा दिया कि अमुक चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं है. लेकिन दोबारा न तो शौचालय बनवाने वाले अधिकारी पहुंचे और न ही पीएचइडी विभाग के वो अधिकारी ही आये, जो पानी जांच कर गये थे. यह कहना है नाथनगर के रत्तीपुर बैरिया पंचायत के रसीदपुर के ग्रामीणों का.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










