17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

वेंकैया की जीत पर बंटी मिठाई

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर पटाखे फोड़े भागलपुर : राजग उम्मीदवार वेंकैया नायडू के शनिवार को उपराष्ट्रपति बनने पर भाजपा ने मिठाई बांटी और पटाखे छोड़े. घंटाघर चौक पर महानगर भाजपा ने जम कर पटाखे फोड़े गये. देर शाम को यह कार्यक्रम हुआ. पार्टी नेताओं ने श्री नायडू का सम्मान किया. माैके पर भाजपा नेता […]

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर पटाखे फोड़े

भागलपुर : राजग उम्मीदवार वेंकैया नायडू के शनिवार को उपराष्ट्रपति बनने पर भाजपा ने मिठाई बांटी और पटाखे छोड़े. घंटाघर चौक पर महानगर भाजपा ने जम कर पटाखे फोड़े गये. देर शाम को यह कार्यक्रम हुआ. पार्टी नेताओं ने श्री नायडू का सम्मान किया. माैके पर भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे, महानगर अध्यक्ष अभय घोष सोनू, महिला मोरचा की महानगर अध्यक्ष श्वेता सिंह, देव कुमार पांडे, सज्जन अवस्थी, देवब्रत घोष, रामनाथ पासवान, शितांशु कुमार, राधा रानी सिंह, दिनेश मंडल, रामनाथ पासवान सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भागलपुर के पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन, बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे, रोहित पांडे, नभय कुमार चौधरी, विपिन शर्मा, डॉ मृणाल शेखर, डॉ प्रीति शेखर, मोंटी जोशी सहित पार्टी के नेताओं ने बधाई दी.
वेंकैया को दी बधाई
पूर्व केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू के देश का उप राष्ट्रपति चुने जाने पर विभिन्न राजनीतिक दलाें के लोगों ने उन्हें बधाई दी. बिहार प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री सदानंद सिंह ने वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी. श्री सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री नायडू छात्र राजनीति से उपराष्ट्रपति के पद पर पहुँचने वाले एक जुझारू प्रकृति के नेता रहे हैं. उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ देश को होगा
वेंकैया नायडू के अनुभवों का देश को मिलेगा लाभ
वैंकेया नायडू के देश का उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जदयू के जिलाध्यक्ष विभूति गोस्वामी ने कहा कि उनके अनुभवों का लाभ पूरे देश को मिलेगा. श्री नायडू गरीबी से उठ कर आज देश के उप राष्ट्रपति तक जा पहुंचे हैं. यह उनकी काबिलियत व योग्यता को दरसाता है. इनके मार्गदर्शन में देश की संसदीय गरिमा और समृद्ध होगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें