23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

छह लोगों ने नामांकन वापस लिया

नवगछिया : मत्स्यजीवी सहयोग संघ चुनाव को लेकर सोमवार को नवगछिया के प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी ने विभिन्न पदों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया. जबकि अध्यक्ष पद पर एक दावेदार नवगछिया के बनिया टोला पकड़ा के बबलू मंडल ने अपना नाम वापस कर लिया है. नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी व निर्वाची पदाधिकारी राजीव […]

नवगछिया : मत्स्यजीवी सहयोग संघ चुनाव को लेकर सोमवार को नवगछिया के प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी ने विभिन्न पदों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया. जबकि अध्यक्ष पद पर एक दावेदार नवगछिया के बनिया टोला पकड़ा के बबलू मंडल ने अपना नाम वापस कर लिया है.

नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी व निर्वाची पदाधिकारी राजीव रंजन में जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नरेश सिंह को मोतियों की माला, पंकज कुमार को ब्लैक बोर्ड, पुष्पा देवी को किताब, रंजन सिंह को ईंट और विजय कुमार मंडल को पुल छाप आवंटित किया गया है. मंत्री पद पर विभिन्न प्रत्याशियों अमरेंद्र निषाद को पतंग, उमेश सिंह को लेडीज पर्स, कौशल्या देवी को लेटर बॉक्स, दरोगी सिंह को ताला और चाबी, नेपाली सिंह को मक्का छाप आवंटित किया गया है.
प्रबंध समिति के सदस्य पद पर विभिन्न प्रत्याशियों अमरेंद्र सिंह को स्लेट, अरुण कुमार सिंह को चम्मच, आभा देवी को स्टूल, आशा देवी को मेज, कैलाश निषाद को टेबल लैंप, कैलाश महलदार को गैस का चूल्हा, चांदनी देवी को कांच का गिलास, दिनेश सिंह को हारमोनियम, नेको सिंह को टोपी, नरेश महलदार को वायलिन, नीतू देवी को स्टोप, पंकज चौधरी को मोटरसाइकिल, प्रकाश सिंह को नल, प्रमोद सिंह एक को बल्ब, प्रमोद सिंह दो को जीप, बालमुकुंद सिंह को काठ गाड़ी, विपिन कुमार मंडल को वेन, मालिक चंद्र सिंह को हाथ ठेला, मिथिलेश सिंह को दाव, मीरा देवी को जग, मुल्हाय सिंह को केटली, रामदेव निषाद को शटल और रेखा देवी पूर्व रेखा सिंह को पेंट छाप आवंटित किया गया है. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने जानकारी ने बताया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव में कुल 33 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें अध्यक्ष पद से पांच मंत्री पद से पांच और सदस्य पद से गुरु 23 उम्मीदवार मैदान में हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें