ईंट उद्योग का चिमनी गिरा, बाल-बाल बचे डेढ़ दर्जन मजदूर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 9:23 PM
धनकुटवा गांव स्थित उषा ईंट उद्योग का चिमनी अचानक गिर गया. चिमनी गिरते ही अफरा तफरी मच गई.
सिकटा. धनकुटवा गांव स्थित उषा ईंट उद्योग का चिमनी अचानक गिर गया. चिमनी गिरते ही अफरा तफरी मच गई. वहां पर कार्यरत करीब डेढ दर्जन मजदूर व मिस्त्री बाल-बाल बच गए. संयोग था कि चिमनी पके ईंट की तरफ भरभराकर गिर पड़ा. इस घटना आयशर जेनरेटर व पंखा समेत अन्य उपकरण दबकर नष्ट हो गए. चिमनी की ऊंचाई एक सौ पांच फीट था. गिरने के बाद उसकी लंबाई लगभग 40 फीट बच गया है. इसे करीब छह साल पहले ईंट से जोड़कर बनाया गया था. दुर्घटना होने के बाद मजदूर मलवे को हटाने में जुटे हुये है. जिसमें क्षतिग्रस्त समान निकल रहे हैं. ईंट उद्योग संचालक सूर्य मंगल उर्फ मुन्ना पांडेय ने बताया कि लगभग पंद्रह दिन पहले चिमनी झुका हुआ नजर आया. जिसके बाद इसे तोड़कर फिर से निर्माण कराने की तैयारी चल रही थी. इसी बीच हल्की हवा में चिमनी ध्वस्त गया है. उस तरफ 17 मिस्त्री समेत मजदूर काम में लगे थे. हालांकि चिमनी के झुकते देख मिस्त्री व मजदूर भाग गए. जिससे एक बड़ी हादसा होते होते बच गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










