बरौनी रिफाइनरी के लिए जलमार्ग से सिमरिया घाट पहुंचे विशाल वेसल्स, उतारने की तैयारी तेज

बरौनी रिफाइनरी के बीआर-9 विस्तार प्रोजेक्ट के तहत 1668 मीट्रिक टन वजन के चार विशाल इंडस्ट्रियल वेसल्स सिमरिया घाट पहुंच गए हैं. इन वेसल्स को उतारने और रिफाइनरी तक पहुंचाने के लिए विशेष रो-रो तकनीक और हाइड्रोलिक ट्रेलर्स का इस्तेमाल किया जाएगा.

Begusarai News: बेगूसराय स्थित बरौनी रिफाइनरी की क्षमता को 6.0 से बढ़ाकर 9.0 एमएमटीपीए करने के उद्देश्य से चल रहे बीआर-9 विस्तार प्रोजेक्ट के तहत हाल ही में 1668 मीट्रिक टन वजन के चार विशाल इंडस्ट्रियल वेसल्स जलमार्ग से सिमरिया घाट पहुंचे हैं. इन भारी-भरकम वेसल्स को घाट पर सुरक्षित उतारने और रिफाइनरी परिसर तक पहुंचाने के लिए आवश्यक तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. गुरुवार को बरौनी रिफाइनरी के प्रभारी कार्यपालक निदेशक सत्यप्रकाश ने अधिकारियों के साथ सिमरिया घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

रो-रो तकनीक और हाइड्रोलिक ट्रेलर्स का होगा इस्तेमाल

बताया गया कि इन वेसल्स की लंबाई 76 मीटर तक और व्यक्तिगत वजन 530 टन तक है, जिन्हें सामान्य क्रेन से सीधे उठाना असंभव है. इसके लिए रो-रो (Roll-on/Roll-off) तकनीक का उपयोग किया जाएगा. गंगा नदी के किनारे मिट्टी की भार वहन क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष स्टील प्लेट्स और कंक्रीट बेड तैयार किए गए हैं. सिमरिया घाट से रिफाइनरी तक परिवहन के लिए सैकड़ों टायरों वाले विशेष कम्प्यूटरीकृत हाइड्रोलिक ट्रेलर्स का इस्तेमाल किया जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया और मार्ग सुधार में लगभग एक महीने का समय लग सकता है.

सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन का बनाया जा रहा विशेष प्लान

वेसल्स को सड़क मार्ग से सुरक्षित ले जाने के लिए जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस और आईओसीएल (IOCL) प्रबंधन द्वारा चरणबद्ध ट्रैफिक और सुरक्षा प्लान तैयार किया जा रहा है. रास्ते में पड़ने वाले एनएच-31 तक के कई स्थायी व अस्थायी अवरोधों को हटाने की योजना है, ताकि परिवहन के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और ऑपरेशन पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न हो सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >