Begusarai News : एमआरजेडी कॉलेज, विष्णुपुर के तीन वर्तमान शिक्षकों और एक पूर्व शिक्षक का बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा राज्य के 211 डिग्री कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक (संविदा) पद के लिए चयन किया गया है. इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है. चयनित शिक्षकों में इतिहास विभाग की सौम्या शालिनी, अंग्रेजी विभाग के रविश रत्नेश, अर्थशास्त्र विभाग की करिश्मा कुमारी तथा इतिहास विभाग के पूर्व शिक्षक डॉ. मोहन भारद्वाज शामिल हैं. डॉ. मोहन भारद्वाज वर्तमान में एपीएसएम कॉलेज, बरौनी में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं.
Also Read : नवादा: 24 घंटे के भीतर बदला गया 200 KVA का ट्रांसफार्मर, धमौल बाजार में लौटी बिजली; लोगों ने जताया आभार
महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण : प्रो. अशोक कुमार सिंह
महाविद्यालय शासी निकाय के सचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने चयनित सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
शिक्षकों की सफलता पर दी गई शुभकामनाएं
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि शिक्षकों का यह चयन महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और उत्कृष्ट कार्य का प्रमाण है. उन्होंने सभी चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता से अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी.
शिक्षकों और कर्मियों ने जताई खुशी
इस अवसर पर डॉ. अमित, प्रो. नवल किशोर झा, प्रो. मनोज कुमार झा, प्रो. रामाज्ञा सिंह, प्रो. कन्हैया कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने चयनित शिक्षकों को बधाई दी और उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की.
Also Read : सावन में अनोखी शिवभक्ति: जहानाबाद का 14 वर्षीय विजय स्केटिंग करते हुए देवघर रवाना, काशीचक में भव्य स्वागत
