विधायक ने पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी

शनिवार को विधायक सूर्यकांत पासवान ने मृतक झाबङ राय के घर पहुंचे और संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी ली.

बखरी. शनिवार को विधायक सूर्यकांत पासवान ने मृतक झाबङ राय के घर पहुंचे और संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी ली. स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि रात्रि करीब एक बजे पुलिस ने घर में जबरन घुसकर चार लोगों को पकड़ ले गयी. विधायक सुर्यकांत पासवान ने पुलिस द्वारा किये गये एफआइआर और चार नामजद लोगों की गिरफ्तारी को अनुचित ठहराते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है. विधायक ने कहा कि बखरी पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए निर्दोष लोगों को फंसाकर उसे जेल भेज रही है. इतनी तत्परता अगर पहले दिखाती तो झाबङ राय की हत्या नहीं होती. विधायक ने थाना से पुलिस अभिरक्षा में अपराधी के फरार होने की घटना में दोषी पुलिस कर्मी को चिन्हित नहीं करने अथवा किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिये. अब हमलोग चुप नहीं बैठेंगे. मुहर्रम पर्व के बाद बढते अपराध के खिलाफ जनता के साथ अनुमंडल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे. इस दौरान विधायक के साथ पूर्व मुख्य पार्षद सरिता साहू, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सहनी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >