बेगूसराय में NH-31 पर दर्दनाक हादसा, चारा लाने निकले 55 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला; मौके पर मौत

बेगूसराय के सनहा ढाला के पास एनएच-31 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय बौकु महतो की मौत हो गई. मवेशियों के लिए चारा लाते समय उन्हें एक अनियंत्रित वाहन ने कुचल दिया. इस घटना ने स्थानीय लोगों को सदमे में डाल दिया है.

Begusarai News: जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सनहा ढाला के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान सनहा नया टोला वार्ड संख्या-10 निवासी अयोध्या महतो के 55 वर्षीय पुत्र बौकु महतो के रूप में हुई है. यह हृदयविदारक हादसा सनहा ढाला से करीब 500 मीटर पश्चिम राजा पेट्रोल पंप के बीच एनएच-31 पर घटित हुआ.

मवेशियों का चारा लाने के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों एवं परिजनों के मुताबिक, बौकु महतो रोज की तरह अपने मवेशियों के लिए हरा चारा लाने के उद्देश्य से घर से बाहर निकले थे. जैसे ही वे सड़क पार करने लगे, तभी एक अनियंत्रित व तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए बेरहमी से कुचल दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बौकु महतो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा.

परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे, चार संतानों के सिर से उठा साया

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे सनहा नया टोला गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी मुख्य रूप से बौकु महतो के कंधों पर ही थी. घर के मुख्य कमाऊ सदस्य की असमय मौत से परिवार के सामने गहरा आर्थिक और पारिवारिक संकट खड़ा हो गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

सड़क पर सुरक्षित क्रॉसिंग न होने से ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन और सड़क निर्माण विभाग के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव के समीप एनएच-31 पर सड़क पार करने के लिए उचित कट या सुरक्षित क्रॉसिंग की कोई व्यवस्था नहीं है. इसके चलते ग्रामीणों और किसानों को मजबूरी में जान जोखिम में डालकर शॉर्टकट रास्तों से हाईवे पार करना पड़ता है, जिससे आए दिन इस ब्लैक स्पॉट पर जानलेवा दुर्घटनाएं होती रहती हैं. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि सनहा के पास एनएच-31 पर तत्काल सुरक्षित सड़क क्रॉसिंग या कट की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक मौतों पर रोक लग सके.

Also Read: हर घर तिरंगा अभियान के तहत बेगूसराय में निकली भव्य तिरंगा यात्रा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >