बरौनी में किसान के खेत में संकर मक्का बीज IMH-224 का गुणवत्ता मूल्यांकन शुरू

Begusarai News : बेगूसराय में संकर मक्का आइएमएच-224 बीज का सफल परीक्षण, अन्य प्रजातियों की तुलना में अधिक सशक्त और रोग मुक्त पाई गई फसल। जानें इसकी पूरी जानकारी।

Begusarai News : भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, लुधियाना के निर्देशन में आत्मा बेगूसराय द्वारा रबी मौसम में सफलतापूर्वक तैयार किए गए संकर मक्का बीज आईएमएच-224 (IMH-224) का खरीफ मौसम में गुणवत्ता मूल्यांकन शुरू किया गया है. इसके तहत बरौनी प्रखंड के प्रगतिशील किसान राजनारायण सिंह के खेत में बीज का प्रदर्शन एवं मूल्यांकन किया जा रहा है. इसी प्लॉट में विभिन्न निजी कंपनियों के संकर मक्का बीज भी लगाए गए हैं, ताकि तुलनात्मक अध्ययन किया जा सके.

Also Read : ओबरा में BDO ने सड़क किनारे दुकान लगाने पर लगाई रोक, अतिक्रमण हटाने पर दिया अल्टीमेटम

प्रारंभिक अध्ययन में IMH-224 का प्रदर्शन बेहतर

प्रारंभिक तुलनात्मक अध्ययन में यह सामने आया है कि किसान द्वारा तैयार किया गया संकर मक्का बीज आईएमएच-224 अन्य प्रजातियों की तुलना में अधिक सशक्त एवं समान रूप से बेहतर वृद्धि कर रहा है. इसके अलावा इस फसल पर कीट एवं रोगों का प्रकोप भी अन्य किस्मों की अपेक्षा काफी कम देखा गया है, जो इसकी गुणवत्ता और क्षमता को दर्शाता है.

Also Read : औरंगाबाद के मदनपुर में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई ईको, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में सकारात्मक पहल

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह परिणाम गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सकारात्मक संकेत है. आत्मा बेगूसराय ने इसे "श्रेष्ठ बीज, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर कृषि" की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस तरह की पहल से किसानों को बेहतर उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

Also Read : औरंगाबाद में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दो झुलसीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >