लगातार बारिश से छतौना पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त, वार्ड सदस्य ने बीडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार

Begusarai News : नावकोठी के छतौना पुल का एप्रोच पथ बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है।

Begusarai News : लगातार हो रही बारिश के कारण नावकोठी प्रखंड के छतौना पुल से पूर्व स्थित सड़क का बड़ा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए नावकोठी वार्ड संख्या-12 के वार्ड सदस्य सलमान खान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को पत्र लिखकर तत्काल मरम्मत और आवश्यक सुरक्षा उपाय कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पुल के एप्रोच पथ के ध्वस्त होने से कई गांवों का आवागमन बाधित होने की आशंका है.

Also Read : औरंगाबाद के मदनपुर में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई ईको, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

सड़क की स्थिति बनी खतरनाक, दुर्घटना का बढ़ा खतरा

सलमान खान ने बताया कि सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय और खतरनाक हो चुकी है. यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो सकती है, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट जाएगा और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में किसी भी समय गंभीर सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है.

Also Read : ओबरा में BDO ने सड़क किनारे दुकान लगाने पर लगाई रोक, अतिक्रमण हटाने पर दिया अल्टीमेटम

छात्रों, मरीजों और किसानों को हो रही परेशानी

वार्ड सदस्य ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन छात्र-छात्राएं, किसान, व्यापारी, मरीज, एंबुलेंस तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन गुजरते हैं. सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और जन-धन की हानि का खतरा बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि यह केवल सड़क की समस्या नहीं, बल्कि हजारों ग्रामीणों की सुरक्षा और जीवन से जुड़ा गंभीर जनहित का विषय है.

तत्काल निरीक्षण और मरम्मत की मांग

सलमान खान ने बीडीओ से अनुरोध किया है कि संबंधित स्थल का तत्काल निरीक्षण कराया जाए तथा संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर अविलंब मरम्मत एवं आवश्यक सुरक्षा कार्य सुनिश्चित कराया जाए. उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से संभावित दुर्घटनाओं और जन-धन की हानि को रोका जा सकता है.

Also Read : ABVP औरंगाबाद के नगर सह मंत्री बने रूद्र प्रताप सिंह, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakil beg

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >