अंबिकापुर में बेगूसराय के युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Begusarai News : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में काम करने गए बीहट के युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं और ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Begusarai News : बीहट नगर परिषद के वार्ड संख्या-28 निवासी मनोज कुमार सिंह के 32 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार की छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए हैं.

Also Read : नवादा: रजौली विद्युत प्रमंडल ने शुरू किए 2 फ्यूज कॉल सेंटर, फोन पर शिकायत दर्ज होते ही होगी कार्रवाई

एक माह पहले काम के लिए ले जाया गया था अंबिकापुर

परिजनों ने बताया कि बेगूसराय के कुछ ठेकेदार करीब एक माह पहले काम दिलाने के नाम पर सौरभ कुमार को अंबिकापुर लेकर गए थे. 4 अगस्त को सौरभ के पिता ने उससे हालचाल जानने के लिए फोन किया, लेकिन बात नहीं हो सकी. इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों से संपर्क कर उसकी जानकारी लेने का प्रयास किया.

Also Read : सावन में अनोखी शिवभक्ति: जहानाबाद का 14 वर्षीय विजय स्केटिंग करते हुए देवघर रवाना, काशीचक में भव्य स्वागत

परिजन बोले- करेंट से मौत की सूचना मिली, हत्या का है संदेह

इसी दौरान परिजनों को फोन पर सूचना दी गई कि सौरभ की मौत करंट लगने से हो गई है. हालांकि, परिजन इस दावे पर सवाल उठा रहे हैं और पैसे के लेनदेन को लेकर साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं. परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से सौरभ परेशान था और अपने पार्टनर से विवाद की बात बता रहा था. उसने अपनी पत्नी से भी कहा था कि उसका बकाया पैसा नहीं दिया जा रहा है और मांगने पर उसके साथ मारपीट की जाती है.

पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

सौरभ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल मामले को लेकर अंबिकापुर थाने में परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को लेकर बेगूसराय लौटेंगे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read : बलिया खुर्द में लगा नया ट्रांसफार्मर, कई दिनों बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >