सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के मोहनियां ढाला चौक के समीप शुक्रवार की शाम बस की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के मोहनियां ढाला चौक के समीप शुक्रवार की शाम बस की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान रानी तीन पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी महेन्द्र पासवान का करीब 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में की गयी. बताते चलें कि उक्त युवक अपने घर से बाइक पर सवार होकर दलसिंह सराय की तरफ जा रहा था रानी दो पंचायत के मोहनियां ढाला चौक व कोल डिपो के बीच एनएच 28 पर दलसिंह सराय की तरफ से तेघड़ा की तरफ जा रही यात्री बस से बाइक चालक की टक्कर हो गयी. जिस कारण उक्त युवक बस के नीचे फंस गया और बस घसीटते हुए करीब सौ मीटर ले गया. जिस कारण युवक का एक पैर कट कर अलग हो गया. जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान देर रात उक्त युवक की मौत हो गयी. मौत की खबर परिजनों को लगते ही परिजनों में कोहराम मचा गया. ग्रामीणों ने बताया की मृतक युवक का विगत 18 मई को शादी हुआ था. शादी के दो माह भी नहीं हुआ था कि युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गया. अब उसकी नव विवाहिता पत्नी का क्या होगा. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक दो भाई में सबसे छोटा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >